छत्तीसगढ़ में 3 साल बाद होगा बीजेपी का सूपड़ा साफ… कांग्रेस फिर बनाएगी सरकार: प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट

Sachin Pilot on BJP: जांजगीर-चांपा जिले के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का आयोजन हुआ, जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ विधायक, सांसद और पदाधिकारियों ने शिरकत की। इस दौरान पायलट ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए, लेकिन आश्चर्य होता है कि सीजफायर की घोषणा दूसरे देश का राष्ट्रपति करता है। व्यापार का भय दिखाकर सीजफायर की घोषणा अमेरिका ने कर दी। हम चंद डॉलर के लिए युद्ध विराम कर सकते हैं क्या ?
यह भी पढ़ें:- ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मचा बवाल, कांग्रेस ने विदेश मंत्री पर मुखबिरी का लगाया आरोप
उन्होंने बीजेपी को कहा कि उनकी उल्टी गिनती शुरु हो गई है और तीन साल बाद फिर से कांग्रेस का परचम लहराने वाला है। तीन साल बाद बीजेपी का प्रदेश में सूपड़ा साफ होने वाला है और कांग्रेस एक बार फिर सरकार बनाएगी। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने बीजेपी को संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी पूर्ण बहुमत का दुरूपयोग करते हुए संविधान को तोड़-मरोड़ कर अपनी मजा मर्जी से कानून बना रही है, जो देश के हित में नहीं है। उन्होंने पहलगाम में हुए आतंकी हमला पर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। साथ ही पाकिस्तान को आतंकवादियों को पनाह देने वाला देश बताया। उन्होंने पहलगाम हमले में जान गंवाने वाले लोगों की शहादत का बदला लेने के लिए सेना के ऑपरेशान सिंदूर की तारीफ की। (Sachin Pilot on BJP)

PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी ने संविधान निर्माता भीम राव अंबेडकर का अपमान किया। अंबेडकर का नाम लेने पर वे कहते हैं कि, इतना भगवान का नाम लेते तो भगवान मिल जाते। हम संविधान को बचाने के लिए संभांग स्तर से जिला स्तर और गांव के बाद घर-घर पहुंचेंगे। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि संविधान में भारतवर्ष समाहित है। सभी भारतवासी को समानता का अधिकार देता है, लेकिन खाई बढ़ गई है। सत्ता और जनता के बीच खाई बढ़ गई। हम भारत के लोग जो शब्द है वह सिर्फ किताबी शब्द बन गया। (Sachin Pilot on BJP)

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि बीजेपी उन कांग्रेस पार्टी के लोगों को दबाने का प्रयास कर रही है जिन कांग्रेसियों ने अंग्रेजों को धूल चटाई। प्रियंका गांधी के पति के खिलाफ कार्रवाई की। राहुल गांधी, सोनिया गांधी के खिलाफ कार्रवाई की गई। राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की बात की थी जिसके आगे केंद्र सरकार ने घुटने टेक दिए। अब जातिगत जनगणना कराने को केंद्र तैयार है। पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने कहा कि बीजेपी की ओर से आरक्षण का लाभ रोका जा रहा है। शासकीय उपक्रमों को निजी हाथों में बेच कर आरक्षण को घटाने का काम कर रहे हैं। संविधान को प्रति दिन खतरा है, लेकिन अब कांग्रेस भी प्रति दिन लोगों के बीच जा कर संविधान बचाने के लिए प्रयास करेगी। (Sachin Pilot on BJP)

वहीं कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि अब संविधान की रक्षा के लिए जन-जन तक पहुंच कर बीजेपी के कथनी और करनी को बताएंगे। इसके साथ ही बीजेपी के चाल और चरित्र को सामने लाने की बात कही। कांग्रेस ने कहा कि आज देश में उस पार्टी की सरकार है, जिनके मातृ संगठन ने संविधान लागू होने के बाद संविधान को जलाया था, ये उस विचारधारा की सरकार है, जिनके मुख्यालय में आजादी के 52 सालों बाद तक तिरंगा नहीं फहराया गया, जो आरक्षण के खिलाफ हैं। सामाजिक न्याय के खिलाफ हैं। इसलिए ऐसी परिस्थिति में देश के आम लोगों को, विपक्ष को संविधान बचाने के लिए आगे आने की जरूरत है। (Sachin Pilot on BJP)




