Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय ने दोकड़ा गांव में भगवान जगन्नाथ मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हुए शामिल, प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना

Jagannath Temple Prana Pratishtha: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पत्नी कौशल्या साय ने बुधवार को जशपुर के कांसाबेल विकासखंड के दोकड़ा गांव के प्राचीन जगन्नाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने दोकड़ा में 24 लाख 74 हजार की लागत से बनने वाले महतारी सदन का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने दोकड़ा के जगन्नाथ मंदिर समिति के सदस्यों ने धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि ग्रामवासी धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण के होंगे कई फायदे, जानिए अभी क्या है स्थिति ?

बता दें कि दोकड़ा में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 1942 से निकाली जा रही है। रथ यात्रा की शुरुआत दोकड़ा गांव के पंडित सुदर्शन सतपथी और उनकी पत्नी सुशीला सतपथी ने शुरू किया था। मंदिर का निर्माण 1968 में किया गया था। मंदिर के जर्जर होने के कारण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पत्नी कौशल्या साय ने बीते साल संकल्प लिया गया था कि मंदिर का जीर्णोद्धार करके भगवान जगन्नाथ मंदिर को नवनिर्मित भवन बनाएंगे और मुख्यमंत्री का संकल्प पूरा हुआ। उन्होंने ग्रामवासियों को सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया है। 21 मई से प्रतिदिन विशाल मीना बाजार का भी आयोजन हो रहा है। इस दौरान 21 से 27 मई तक कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। (Jagannath Temple Prana Pratishtha)

21 मई को मैनी नदी बगिया से मंदिर प्रांगण तक कलश यात्रा निकाली गई। 22 मई को सुबह 7 बजे से सूर्य पूजन, गौ पूजन, मंदिर प्रवेश, पार्श्व विग्रह, नेत्र उनिजन, 23 मई को सुबह 7 बजे से सूर्य पूजन, मंडल पूजन, शिखर कलश और नीलचक्र स्थापना, पार्श्व विग्रह महास्नान, 24 मई को सुबह 7 बजे से सूर्य पूजन, मंडल पूजन, यज्ञ हवन, 25 मई को जगन्नाथ स्वामी, बलभ्रद्र, सुभद्रा का मंदिर प्रवेश और संध्या भव्य कलश यात्रा अधिवास, 27 मई को सुबह 8 बजे पूर्णाहूति, दधीभंजन और नगर भ्रमण, जिसमें ओडिशा के कीर्तन मंडली की ओर से ओडिशा भजन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद महाप्रसाद वितरण और समापन होगा। (Jagannath Temple Prana Pratishtha)

Back to top button
error: Content is protected !!