Google Analytics —— Meta Pixel

Raipur drug racket : NDPS एक्ट में 4 को 5 साल की जेल: ‘मनी हाईस्ट’ स्टाइल में कोडवर्ड से करते थे ड्रग्स डील

Raipur drug racket : छत्तीसगढ़ की राजधानी में ड्रग्स के अवैध कारोबार में लिप्त पाए गए चार आरोपियों को स्पेशल NDPS कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 5-5 साल की सजा और 50-50 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। ये सभी आरोपी ‘मनी हाईस्ट’ वेब सीरीज के किरदारों की तर्ज पर कोडवर्ड का इस्तेमाल कर ड्रग्स की डीलिंग करते थे।

यह भी पढें :- Chhattisgarhi song controversy : छत्तीसगढ़ी गाने में अश्लीलता को लेकर विवाद: कलाकारों और नेताओं ने की FIR दर्ज करने की मांग

यह कार्रवाई 13 मई 2024 को खम्हारडीह पुलिस द्वारा की गई थी, जब एक मैरिज गार्डन से चारों आरोपी—आयुष अग्रवाल, कुसुम हिंदुजा, महेश सिंह खड़गा और चिराग शर्मा—को गिरफ्तार किया गया था। इनके पास से 6600 मिलीग्राम कोकीन, 2100 मिलीग्राम एमडीएम, 6 तोला सोना, एक ऑडी कार और 86 हजार रुपए नगद जब्त किए गए थे। (Raipur drug racket)

प्रोफेसर उर्फ आयुष अग्रवाल था गैंग का सरगना

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह का मुख्य सरगना आयुष अग्रवाल खुद को ‘प्रोफेसर’ कहता था, जो मनी हाईस्ट के मुख्य किरदार से प्रेरित था। बाकी साथी भी इसी स्टाइल में कोडवर्ड का इस्तेमाल करते हुए ड्रग्स की खरीद-बिक्री करते थे। इनका नेटवर्क युवाओं में तेजी से फैल रहा था। (Raipur drug racket)

कोर्ट में 60 दिन में पेश हुआ चालान

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद तेजी से जांच कर NDPS एक्ट के तहत मात्र 60 दिनों में कोर्ट में चालान पेश कर दिया था। स्पेशल NDPS कोर्ट ने 9 माह की सुनवाई के बाद चारों को दोषी पाया और सजा सुनाई। (Raipur drug racket)

ड्रग्स के साथ तकनीक का इस्तेमाल

पुलिस ने जब छापा मारा, तब आरोपियों के पास से 17 अलग-अलग जिप पैकेट में ड्रग्स, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, 8 मोबाइल फोन, लैपटॉप, आईपैड और सोने की चेन समेत कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए गए। इससे पता चलता है कि यह गैंग तकनीक का इस्तेमाल कर ड्रग्स कारोबार को सुनियोजित तरीके से चला रहा था। (Raipur drug racket)

Back to top button
error: Content is protected !!