Google Analytics —— Meta Pixel

पाकिस्तान टेररिज्म को टूरिज्म मानता है, जो दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

PM Modi in Bhuj: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भुज में 53,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। बिजली क्षेत्र की परियोजनाओं में खावड़ा अक्षय ऊर्जा पार्क में उत्पादित अक्षय ऊर्जा की निकासी के लिए ट्रांसमिशन परियोजनाएं, ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार और तापी में एक अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट इकाई शामिल हैं। इनमें कांडला बंदरगाह और गुजरात सरकार की कई सड़क, जल और सौर परियोजनाएं भी शामिल हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए PM ने कहा कि कच्छ के लोग,यहां के लोगों का आत्मविश्वास अभावों के बीच भी आत्मविश्वास से भरे हुए लोग… ये हमेशा हमेशा मेरे जीवन को दिशा देते रहे हैं। 

यह भी पढ़ें:- Mule account arrest Durg : दुर्ग में म्यूल अकाउंट गैंग का पर्दाफाश: ऑनलाइन सट्टा और साइबर ठगी में 6 गिरफ्तार

PM मोदी ने कहा कि जो पुरानी पीढ़ी के लोग हैं वो जानते हैं, वर्तमान पीढ़ी को शायद पता नहीं है, आज तो यहां का जीवन बहुत आसान हो गया है, लेकिन तब हालात कुछ और हुआ करते थे। पानी के लिए सदियों से तरसता कच्छ, मां नर्मदा ने हम पर कृपा की और मेरा सौभाग्य है कि सूखी भूमि पर पानी पहुंचाने के कार्य में निमित्त बनने का मुझे आप सबने अवसर दिया। कच्छ के लोग, यहां के लोगों का आत्मविश्वास अभावों के बीच भी आत्मविश्वास से भरे हुए लोग… ये हमेशा हमेशा मेरे जीवन को दिशा देते रहे हैं, जो पुरानी पीढ़ी के लोग हैं वो जानते हैं, वर्तमान पीढ़ी को शायद पता नहीं है, आज तो यहां का जीवन बहुत आसान हो गया है, लेकिन तब हालात कुछ और हुआ करते थे। पानी के लिए सदियों से तरसता कच्छ, मां नर्मदा ने हम पर कृपा की और मेरा सौभाग्य है कि सूखी भूमि पर पानी पहुंचाने के कार्य में निमित्त बनने का मुझे आप सबने अवसर दिया। (PM Modi in Bhuj)

उन्होंने कहा कि जब यहां भूकंप आया तो दुनिया को लगता था कि अब सब खत्म,अब कुछ नहीं हो सकता र कच्छ उस भूकंप में मौत की चादर ओढ़कर सोया था, लेकिन मैंने कभी अपना विश्वास खोया नहीं था। मेरा विश्वास कच्छी खमीर पर था। मुझे विश्वास था कि कच्छ इस संकट को परास्त करेगा, मेरा कच्छ खड़ा हो जाएगा और आप सबने बिल्कुल ऐसा ही किया। आज कच्छ व्यापार, कारोबार और टूरिज्म का बड़ा सेंटर है। आने वाले समय में कच्छ की ये भूमिका और बड़ी होने वाली है। आज कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सेंटर बन रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन एक नए तरह का ईंधन है और आने वाले समय में कारें और बसें इसी पर चलेंगी। आज ग्रीन हाइड्रोजन फैक्ट्री की आधारशिला रखी गई है और इसके पीछे की तकनीक मेड इन इंडिया है। हमारी सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक को बिजली मिलनी चाहिए और उनका बिजली बिल शून्य होना चाहिए। (PM Modi in Bhuj)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की है। गुजरात में कई लोग पहले से ही इस योजना का लाभ उठा रहे हैं। कई विकसित देशों में एक आम बात यह है कि उनके समुद्र ने उनके विकास को सशक्त बनाया है। हमारा बंदरगाह-आधारित विकास विजन संपन्न बंदरगाहों और समुद्री इतिहास की प्राचीन भारतीय विरासत से प्रेरित है। जब भी मैं कच्छ के विकास को गति देने आता हूं तो मुझे लगता है कि मैं और कुछ करूंगा, कुछ नया करूंगा, और कुछ नया करूंगा। मन रुकने का नाम नहीं करता है। यहां विकास से जुड़े 50 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। एक समय था जब पूरे गुजरात में 50 हजार करोड़ की योजना सुनाई नहीं देती थी। आज एक जिले में 50 हजार करोड़ रुपए का काम हो रहा है। हमारा कच्छ हरित ऊर्जा का दुनिया का सबसे बड़ा केंद्र बन रहा है। (PM Modi in Bhuj)

PM मोदी ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन एक नए प्रकार का इंधन है। आने वाले समय में कारें, बसें, स्ट्रीट लाइट्स… ये सभी ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली है। कांडला,देश के तीन ग्रीन हाइड्रोजन में से एक है। हमारी सरकार का प्रयास है कि आपको पर्याप्त बिजली भी मिले और बिजली का बिल भी जीरो हो। हमने बजट में समुद्री क्षेत्र के लिए विशेष कोष की घोषणा की है। हमने जहाज निर्माण पर भी विशेष जोर दिया है। भारत न केवल अपने लिए बल्कि दुनिया के लिए भी जहाज बनाएगा। कच्छ ने हमेशा अपनी समृद्ध विरासत का सम्मान किया है – और यह विरासत इसके भविष्य के विकास को प्रेरित करती रहेगी। देश के नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा रोजगार मिले, ये भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। टूरिज्म एक ऐसा सेक्टर है, जिसमें बहुत बड़ी संख्या में रोजगार है। आने वाले समय में यहां के पर्यटन में और विस्तार होगा। (PM Modi in Bhuj)

उन्होंने कहा कि सी-फूड से लेकर टूरिज्म और ट्रेड तक… कोस्टल रीजन में देश एक नए इकोसिस्टम का निर्माण कर रहा है। भारत टूरिज्म पर विश्वास करता है, टूरिज्म लोगों को जोड़ता है, लेकिन पाकिस्तान जैसा देश भी है, जो टेररिज्म को ही टूरिज्म मानता है और ये दुनिया के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हमारी नीति आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की है। ऑपरेशन सिंदूर ने इस नीति को और स्पष्ट कर दिया है, जो भी भारतीयों का खून बहाने की कोशिश करेगा, उसको उसकी भाषा में ही जवाब दिया जाएगा। भारत पर आंख उठाने वाले किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे। ऑपरेशन सिंदूर मानवता की रक्षा और आतंकवाद के अंत का मिशन है। सीना तानकर बिहार की जनसभा में मैंने घोषणा की थी कि मैं आतंकवाद के ठिकानों को मिट्टी में मिला दूंगा। (PM Modi in Bhuj)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि 15 दिन तक हमने इंतजार किया कि पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ कोई कदम उठाएगा, लेकिन शायद आतंकवाद ही उनकी रोजी-रोटी है। जब उसने कुछ नहीं किया तो मैंने फिर देश की सेना को खुली छूट दे दी। भारत के टारगेट पर आतंकवाद के हेडक्वार्टर्स थे। हमने उन पर सटीक वार किया। ये दिखाता है कि हमारी सेना कितनी सक्षम और कितनी अनुशासित है। भारत की लड़ाई सीमापार पल रहे आतंकवाद से है, जो इस आतंकवाद को पाल-पोस रहा है। उससे हमारी दुश्मनी है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जिस प्रकार से पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 यात्री लोगों की हत्या की गई। आतंकवाद के खत्मे को गति देने के लिए हमने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है जिससे देश की जनता में एक नया उत्साह आया है। इसके लिए पीएम मोदी को सलाम करता हूं। (PM Modi in Bhuj)

Back to top button
error: Content is protected !!