Shakuntala Sahu Mother Death : पूर्व विधायक शकुंतला साहू की मां की करंट से मौत, बाड़ी में काम करते समय हुआ हादसा

Shakuntala Sahu Mother Death : कसडोल विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक शकुंतला साहू की मां लीला बाई साहू (65) का बुधवार सुबह करंट लगने से निधन हो गया। वे अपने घर के बाड़ी (बगिया) में नियमित काम कर रही थीं, तभी वहां लगे एक उपकरण के खुले तार की चपेट में आ गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब उनका पैर गीली मिट्टी पर था, जिससे करंट तेजी से फैला।
हादसे के बाद शकुंतला साहू जब बाड़ी पहुंचीं, तो उन्होंने अपनी मां को अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा पाया। उनकी चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य दौड़े और तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी ले जाया गया। डॉ. उमर ताज कुरैशी ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें – Sushasan Tihar Drama Rajnandganv : सुशासन तिहार में पूर्व विधायक का प्रदर्शन, चूड़ियां पहनाने का वीडियो वायरल, मामला गरमाया
यह भी पढ़ें – Doctor suicide case Bhilai : अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे थे 5 लाख, 9 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
डॉ. कुरैशी ने बताया कि गीले पैर और मिट्टी में नमी के कारण करंट घातक साबित हुआ। इस दुखद खबर के बाद अस्पताल में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने अस्पताल पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधाया। (Shakuntala Sahu Mother Death)
खुले तारों से हादसों की आशंका
इस हादसे ने ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। खुले तारों और असुरक्षित विद्युत उपकरणों के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से खुले तारों को सुरक्षित करने और विद्युत सुरक्षा मानकों को लागू करने की मांग की है। (Shakuntala Sahu Mother Death)
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि होगी। इधर, परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। (Shakuntala Sahu Mother Death)



