Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री साय ने कोंडागांव में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, पढ़ें पूरी खबर

CM Sai in Kondagaon: छत्तीसगढ़ में जारी सुशासन तिहार के अंतर्गत 30 मई की रात को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोंडागांव दौरे के दौरान विश्राम गृह में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार में 8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक समस्याएं और मांगें रखीं। अधिकारियों ने ज्यादातर समस्याओं का समाधान कर लिया है। इस दौरान हमने भी मंत्रियों और अधिकारियों के साथ गांव गांव पहुंचकर और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। 

यह भी पढ़ें:- Raigarh illegal liquor crackdown : रायगढ़ में अवैध शराब के खिलाफ अभियान: 12 गांवों में महिला समितियां बनीं, मुनादी भी कराई

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने 2 साल का बकाया बोनस भी दिया है। इससे किसानों को काफी लाभ हुआ। प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा लगातार कर रही है और राज्य में खुशहाली भी आ रही है। CM साय ने आगे बताया कि 24 अप्रैल की पंचायती राज दिवस सरकार ने पूरे प्रदेश में अटल सेवा केंद्र शुभारंभ किया गया है। आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश भर में विस्तार किया जाएगा। गांव में ही लेनदेन की सुविधाएं मिलने से अब ग्रामीणों को बैंक जाने की जरूरत नहीं है। (CM Sai in Kondagaon)

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार की ओर से कृषि वैज्ञानिक के माध्यम से हमारे प्रदेश के किसानों के बीच में बातचीत करेंगे। उनको आधुनिक खेती के विषय में बताएंगे। उन्होंने बताया कि पंजीयन में दस नई क्रांति से पारदर्शिता आई है, नियद नेल्लानार योजना से बस्तर क्षेत्र के दूरस्थ अंचल में विकास की रौशनी पहुंची है। इस अवसर पर केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नरेटी, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, पूर्व विधायक सेवक राम नेताम मौजूद थे। (CM Sai in Kondagaon)

Back to top button
error: Content is protected !!