Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों की फिर बढ़ी परेशानी, 1 से 20 जून के बीच अलग-अलग दिनों में रद्द रहेगी 23 ट्रेनें

Train Canceled in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच रेलवे ने 1 से 20 जून के बीच बिलासपुर से चलने वाली 23 ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रोकने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों का रूट भी चेंज किया गया है, जिसकी वजह से गोंदिया से उसलापुर तक के यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिलासपुर जोन मुख्यालय से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ कोयला घोटाला केस, सौम्या चौरसिया, रानू साहू, समीर विश्नोई समेत 6 आरोपी जेल से हुए रिहा

रेलवे के मुताबिक अधोसंरचना विकास कार्य करने के लिए झलवारा स्टेशन पर इरकॉन की ओर से कटनी ग्रेड सेपरेटर लाइन कटनी मुड़वारा से और सिंगरौली दिशा की ओर टाई लाइन की कनेक्टिविटी के कमीशनिंग के लिए नॉन इंटरलाकिंग काम बिलासपुर मंडल के अंतर्गत किए जाने के कारण दुर्ग से उसलापुर होकर कटनी की ओर जाने वाली संपर्कक्रांति, हमसफर समेत पैसेंजर ट्रेनों को 1 से 9 जून तक रद्द कर दिया गया है। (Train Canceled in Chhattisgarh)

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

इसी तरह अधोसंरचना, विकास कार्य के चलते दक्षिण मध्य रेलवे सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत बल्लारशाह और काजीपेट सेक्शन के बीच बेल्लमपल्ली यार्ड में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री एनआई, एनआई का कार्य की वजह से दूसरे जोन की ट्रेनों के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन से गुजरने और चलने वाली स्पेशल ट्रेनों पहियों को थामने का आदेश दिया गया है। रद्द की जाने वाली ट्रेनों के साथ ही रेलवे ने उसलापुर रेलवे स्टेशन होकर चलने वाली बरौनी से गोंदिया एक्सप्रेस को गोंदिया से उसलापुर, शहडोल और कटनी मुरवारा तक रद्द कर दिया है। (Train Canceled in Chhattisgarh)

इन स्टेशनों के यात्रियों को होगी परेशानी

यह ट्रेन 2 से 6 जून तक 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस वाया बरौनी, कटनी, जबलपुर, नैनपुर, बालाघाट, गोंदिया से होकर, 2 से 6 जून को 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस वाया गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी और बरौनी से होकर चलाई जाएगी। डायवर्ट रूट से चलने के कारण ट्रेन में सफर की सुविधा गोंदिया, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, अनूपपुर, शहडोल के यात्रियों को नहीं मिल पाएगी। (Train Canceled in Chhattisgarh)

ये ट्रेनें रहेगी कैंसिल 

  • 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस 1 जून को रद्द रहेगी।
  • 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस 1 से 7 जून तक रद्द रहेगी।
  • 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस 2 जून को रद्द रहेगी। 
  • 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 2 और 5 जून को रद्द रहेगी।
  • 11751 रींवा-चिरमिरी एक्सप्रेस 2, 4 और 6 जून को रद्द रहेगी।
  • 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 2 से 7 जून तक रद्द रहेगी।
  • 51756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर 2 और 7 जून को रद्द रहेगी। 
  • 12536 रायपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 3 और 6 जून को रद्द रहेगी।
  • 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 3 और 6 जून को रद्द रहेगी। (Train Canceled in Chhattisgarh)
  • 51755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर 3, 5 और 7 जून को रद्द रहेगी।
  • 11752 चिरमिरी-रींवा एक्सप्रेस 3, 5 और 7 जून को रद्द रहेगी।
  •  11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 3 से 8 जून तक रद्द रहेगी।
  • 61601 कटनी-चिरमिरी पैसेंजर 3 और 8 जून को रद्द रहेगी।
  • 61602 चिरमिरी-कटनी पैसेंजर 3 और 8 जून को रद्द रहेगी।
  • 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस 3 से 9 जून तक रद्द रहेगी।
  • 22866 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस 4 और 7 जून को रद्द रहेगी।
  • 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस 5 जून को रद्द रहेगी।
  • 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 7 जून को रद्द रहेगी। (Train Canceled in Chhattisgarh)
Back to top button
error: Content is protected !!