Google Analytics —— Meta Pixel

School Rationalization Chhattisgarh : शिक्षा विभाग ने कहा- हजारों स्कूल बंद होने की बात भ्रामक, सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन

School Rationalization Chhattisgarh : राज्य में स्कूलों के युक्तियुक्तकरण को लेकर फैल रही भ्रांतियों पर स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि “हजारों स्कूल बंद” होने की बात पूरी तरह से भ्रामक और तथ्यहीन है। विभाग के अनुसार, प्रदेश के कुल 10,463 स्कूलों में से केवल 166 स्कूलों का समायोजन किया जा रहा है, जबकि 10,297 स्कूल पूरी तरह चालू रहेंगे।

यह भी पढ़ें :- Good Governance Festival : धमतरी में सुशासन तिहार का समापन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी 213 करोड़ रुपये की सौगातें

शिक्षा विभाग ने बताया कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य किसी स्कूल को बंद करना नहीं, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना है। समायोजित किए जा रहे स्कूलों में से 133 ग्रामीण क्षेत्र के वे स्कूल हैं, जहां छात्रों की संख्या 10 से कम है और एक किलोमीटर के भीतर ही दूसरा स्कूल संचालित हो रहा है। इसी तरह 33 शहरी स्कूलों में छात्रों की संख्या 30 से कम है और 500 मीटर के दायरे में दूसरा स्कूल उपलब्ध है। (School Rationalization Chhattisgarh)

विभाग ने स्पष्ट किया है कि “समायोजन” का अर्थ स्कूल बंद करना नहीं है, बल्कि समीपवर्ती स्कूलों को एकीकृत कर बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और संसाधन देना है। समायोजित स्कूलों की इमारतों का उपयोग पहले की तरह जारी रहेगा और आवश्यकतानुसार शिक्षकों की तैनाती भी की जाएगी। (School Rationalization Chhattisgarh)

शिक्षा गुणवत्ता को प्राथमिकता

सरकार की मंशा है कि हर बच्चे को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। इसके लिए राज्य में स्कूलों और शिक्षकों का तर्कसंगत ढंग से पुनर्गठन किया जा रहा है। इस पहल से छात्रों को योग्य शिक्षकों, बेहतर लाइब्रेरी, लैब और कंप्यूटर जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही शिक्षक-अभाव वाले स्कूलों में पर्याप्त स्टाफ सुनिश्चित किया जा सकेगा। (School Rationalization Chhattisgarh)

विभाग ने लोगों से अफवाहों से सावधान रहने और युक्तियुक्तकरण को शिक्षा सुधार की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम मानने की अपील की है।

Back to top button
error: Content is protected !!