Google Analytics —— Meta Pixel

Satanami Samaj Election Update : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की प्रदेश प्रबंधकारिणी का चुनाव 29 जून को

Satanami Samaj Election Update : प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की प्रदेश प्रबंधकारिणी समिति का चुनाव 29 जून 2025 को संपन्न होगा। यह चुनाव 25 पदों के लिए होगा, जिनमें अध्यक्ष, चार उपाध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहसचिव, मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता और 15 कार्यकारिणी सदस्य शामिल हैं। इनमें से कुछ पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

प्रदेश स्तरीय इस निर्वाचन के लिए श्री के. एल. रवि को मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री एस. आर. बांधे, श्री के. डी. सोनवानी और सहायक के रूप में श्री कृष्णा कोशले को जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें :- Vishnu Deo Sai News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देवांगन समाज को बताया छत्तीसगढ़ विकास का भागीदार, रायपुर महाकुंभ में की बड़ी घोषणाएं

निर्वाचन अधिकारी श्री रवि ने बताया कि 25 मई को आयोजित बैठक के निर्णय अनुसार चुनाव की प्रक्रिया तय की गई है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 31 मई को किया गया। दावे और आपत्तियां 3 जून शाम 4 बजे तक ली जाएंगी, जिनका निराकरण 4 जून को होगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जून को किया जाएगा। (Satanami Samaj Election Update)

निर्वाचन अधिसूचना 6 जून को जारी की जाएगी। नामांकन दाखिला 6 जून से 10 जून तक सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन, न्यू राजेन्द्र नगर, रायपुर में किया जा सकेगा। नामांकन पत्रों की जांच 11 जून को और नाम वापसी की अंतिम तिथि 13 जून निर्धारित की गई है। (Satanami Samaj Election Update)

मतदान 29 जून को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। मतदान उपरांत मतगणना की जाएगी और परिणाम की घोषणा 30 जून को की जाएगी। रिक्त पदों के लिए आवश्यकतानुसार सहयोजन भी इसी दिन किया जाएगा। (Satanami Samaj Election Update)

संस्था की नियमावली के अनुसार उम्मीदवार का नामांकन तभी वैध होगा जब वह संस्था का संरक्षक, आजीवन या कम से कम दो वर्षों से सक्रिय सदस्य हो और आगामी तीन वर्षों तक सदस्यता जारी रखने की स्थिति में हो।

Back to top button
error: Content is protected !!