MLA Rikesh Sen Controversy : मैं विधायक हूं, जो करना है कर लो! भाजपा नेता पर आलोचक को 17 महीने का वेतन न देने का आरोप

MLA Rikesh Sen Controversy : भिलाई के वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन पर उन्हीं के वार्ड निवासी युवक अली हुसैन सिद्दीकी ने 17 महीने की सैलरी न देने का आरोप लगाया है। अली का कहना है कि विधायक ने उन्हें सोशल मीडिया में उनकी आलोचना करने के लिए 15 हजार रुपए प्रति माह पर रखा था। अब तक 2.55 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया गया।
यह भी पढ़ें :- Raipur Girl Suicide Case : रायपुर में युवती ने 6वीं मंजिल से कूदकर दी जान, बॉयफ्रेंड से विवाद की आशंका, सिर फटने से मौके पर मौत
अली ने सहायक श्रम आयुक्त दुर्ग से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक इस संबंध में शिकायत की है। उसने वीडियो जारी कर कहा है कि जब वह वेतन मांगता था तो विधायक कहते, “अली मेरे सुदामा हो, रुपए मिल जाएंगे”। लेकिन जब दोबारा पैसे मांगे तो बोले- “ये 15 हजार वाली बात भी एक जुमला थी”। (MLA Rikesh Sen Controversy)
इस पूरे मामले पर विधायक से संपर्क नहीं हो सका, हालांकि उनके मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा ने युवक के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि अली के खिलाफ FIR कराई जाएगी।
गौरतलब है कि विधायक रिकेश सेन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि उन्होंने एक लड़के को अपनी आलोचना करने के लिए 15 हजार रुपए में हायर किया था ताकि विरोधियों को उकसाया जा सके और वे सामने आएं। (MLA Rikesh Sen Controversy)
इसी बयान को आधार बनाकर अली ने अब श्रम विभाग के साथ-साथ पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं को लिखित शिकायत भेजी है।
अली का कहना है कि वह विधायक का बचपन का दोस्त है। उसे ‘सुदामा’ कहकर बुलाया गया और काम करवाया गया, लेकिन 17 महीने बाद भी वेतन नहीं मिला। जब उसने पैसा मांगा तो विधायक ने साफ इनकार कर दिया और कहा- “जो करना है कर लो। मैं विधायक हूं।” (MLA Rikesh Sen Controversy)



