Google Analytics —— Meta Pixel

father murdered by son : पत्नी से झगड़ा कर रहा था, पिता ने टोका तो कर दी हत्या, गुस्से में बेटे ने ईंट से किया सिर पर वार

father murdered by son : दुर्ग जिले में धमधा थाना क्षेत्र के ग्राम राहटादाह में बेटे ने पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। आरोपी अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। जब पिता ने समझाने की कोशिश की, तो उसने गुस्से में आकर ईंट से सिर पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

धमधा पुलिस के अनुसार घटना 24 मई की रात करीब 10 बजे की है। राहटादाह निवासी मुसाफिर दास मारकंडे ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके बड़े पिता धरमपाल मारकंडे की हत्या उनके बेटे शंकरदार मारकंडे ने की है।

यह भी पढ़ें :- Durg robbery accused arrested : शराब के लिए स्कूटी लूटी, आरोपी टिड्डी गिरफ्तार, कान पकड़कर निकाला गया जुलूस; दो साथी फरार

पत्नी से हो रहा था विवाद, पिता ने रोका

धरमपाल घर पर खाना खाकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान उनका बेटा शंकरदार अपनी पत्नी लीला से विवाद कर रहा था। काफी देर तक झगड़ा होते देख पिता ने बेटे को टोका और झगड़ा बंद करने को कहा। (father murdered by son)

ईंट से वार कर किया लहूलुहान

पिता की बातों से शंकर नाराज हो गया। उसने कहा – “तू मुझे समझाने वाला कौन होता है?” और गुस्से में पास रखी ईंट उठाकर पिता के सिर पर दे मारी। वार सिर और आंख के पास लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

परिजन उन्हें जिला अस्पताल दुर्ग लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और शंकर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। (father murdered by son)

यह भी पढ़ें :- Yellow alert Chhattisgarh : बस्तर में अटका मानसून, 4 जिलों में यलो अलर्ट, 6 दिन से नहीं बरसी बारिश, रायपुर-बिलासपुर-दुर्ग में 44 डिग्री तापमान

Back to top button
error: Content is protected !!