Google Analytics —— Meta Pixel

Naxal attacks in Chhattisgarh : शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से दी सलामी

Naxal attacks in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट (Naxal attacks in Chhattisgarh ) में शहीद हुए एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को मंगलवार को रायपुर स्थित चौथी वाहिनी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

यह भी पढ़े :- Kavardha crime news : खुद के घर में 35 लाख की चोरी, बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर दिया अंजाम, कार, बुलेट और आईफोन पर किए खर्च

शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के शीर्ष नेता, जनप्रतिनिधि और अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद अरुण साव, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़े :- Fake Deputy Collector Kavardha : कवर्धा कलेक्ट्रेट में फर्जी डिप्टी कलेक्टर की घुसपैठ, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

इससे पूर्व शहीद के चंगोराभाठा स्थित निवास से फूलों से सजे रथ में अंतिम यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों नागरिक शामिल हुए। मार्ग के दोनों ओर खड़े लोग शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते दिखे।

माना स्थित चौथी वाहिनी परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को सलामी दी। समारोह स्थल पर मौजूद हर आंख नम थी, और माहौल देशभक्ति के साथ-साथ गमगीन भी रहा। (Naxal attacks in Chhattisgarh)

Back to top button
error: Content is protected !!