Ahmedabad plane crash : विमान हादसे में 265 शव बरामद, PM मोदी पहुंचे घटनास्थल, DNA सैंपलिंग शुरू

Ahmedabad plane crash : अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर हुए भीषण विमान हादसे में अब तक 265 शव बरामद किए जा चुके हैं। इनमें 241 मृतक विमान में सवार यात्री और क्रू सदस्य थे। इसके अलावा, 5 शव बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के हैं, जिस पर विमान क्रैश हुआ था। हादसे के वक्त हॉस्टल में 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। शुरुआती रिपोर्ट में 4 MBBS छात्रों और एक डॉक्टर की पत्नी की मौत की पुष्टि हुई है।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh COVID cases Raipur : छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए केस, 13 रिकवर, एक्टिव मरीज 42, प्रशासन हाई अलर्ट पर
यह हादसा गुरुवार को दोपहर 1:38 बजे उस समय हुआ, जब एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787 ड्रीमलाइनर में कुल 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे। टेकऑफ के महज दो मिनट बाद ही विमान क्रैश हो गया। यात्रियों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल हैं। हादसे में सिर्फ एक यात्री की जान बची है। (Ahmedabad plane crash)
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया, फिर सिविल अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। अस्पताल में पीएम करीब 10 मिनट तक रुके और पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया।
पहचान के लिए शवों की डीएनए सैंपलिंग की जा रही है। एनएसजी (NSG) की टीम भी हादसे की जांच के लिए मौके पर पहुंच चुकी है। साथ ही, अहमदाबाद पुलिस स्निफर डॉग के साथ मलबे की जांच कर रही है ताकि किसी जीवित व्यक्ति की तलाश की जा सके। (Ahmedabad plane crash)
एयर इंडिया ने अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली और गैटविक एयरपोर्ट पर हेल्प सेंटर स्थापित किए हैं। परिजन भारत से 1800 5691 444 और विदेश से 8062779200 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह अब तक के सबसे भयावह विमान हादसों में से एक माना जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की जान चली गई है। हादसे की गहराई से जांच जारी है। (Ahmedabad plane crash)



