CG honey trap case : सगाई से दो दिन पहले युवक हनी ट्रैप में फंसा, खेत में बुलाकर ब्लैकमेलिंग, 17 लाख की मांग

CG honey trap case : छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक युवक अपनी सगाई से दो दिन पहले हनी ट्रैप का शिकार हो गया। बसंतपुर निवासी 26 वर्षीय किशन साहू की फेसबुक पर 26 वर्षीय आयशा बेगम (उर्फ अन्नू/अस्मिता साहू) से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के तीन दिन बाद ही आयशा ने 12 जून की रात किशन को खेत में मिलने बुलाया।
यह भी पढ़ें :- Chhattisgarh : लेट-लतीफ सरकारी कर्मचारियों पर सख्ती, 15 जून से आधार आधारित मोबाइल अटेंडेंस अनिवार्य
जैसे ही किशन खेत में पहुंचा, वहां पहले से मौजूद दो अन्य युवकों ने उसे पकड़ लिया। आरोपियों ने किशन के पिता को फोन कर बताया कि उसका बेटा एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है और मामला सार्वजनिक न करने के लिए 17 लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। (CG honey trap case)
परिजन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एसपी विजय कुमार पांडे के निर्देश पर जांजगीर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पहरिया क्षेत्र के एक बोर मकान में दबिश दी, जहां से किशन को सकुशल बरामद कर लिया गया। दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक फरार है।
तीन दिन की दोस्ती, बड़ा जाल
पुलिस के अनुसार, आयशा से किशन की दोस्ती महज तीन दिन पुरानी थी। पहले फेसबुक पर बातचीत शुरू हुई और फिर व्हाट्सऐप पर संपर्क हुआ। आयशा ने किशन को झांसे में लेकर खेत में बुलाया और उसके साथ मिलकर यह पूरी साजिश रची गई। (CG honey trap case)
गिरफ्तार आरोपी
- अभय कुमार सूर्यवंशी, 22 वर्ष, निवासी भोजपुर
- आयशा बेगम उर्फ अन्नू उर्फ अस्मिता साहू, 26 वर्ष, निवासी चांपा
फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बाइक और दो स्कूटी जब्त की हैं। पूछताछ में उन्होंने युवक को सोशल मीडिया के माध्यम से फंसाने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 140(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
यह पहली बार था जब आरोपियों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस जांच कर रही है कि कहीं इस गिरोह के तार किसी अन्य वारदात से तो नहीं जुड़े हैं।(CG honey trap case)



