Jagdapur murder news : जगदलपुर में तानों से तंग युवक ने की पड़ोसी की हत्या, बांस और ईंट से पीट-पीटकर मार डाला

Jagdapur murder news : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। बोधघाट थाना क्षेत्र के नकटी सेमरा इलाके में 32 वर्षीय युवक महेश कश्यप ने अपने 50 वर्षीय पड़ोसी आसमन कश्यप की बेरोजगारी को लेकर लगातार ताने सुनने से तंग आकर उसकी निर्मम हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, महेश कश्यप और आसमन कश्यप के बीच लंबे समय से आपसी विवाद चला आ रहा था। महेश का आरोप है कि आसमन उसे बेरोजगार और निकम्मा कहकर लगातार ताने देता था। घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
यह भी पढ़ें :- Kanker family suicide : कांकेर में दिल दहला देने वाली घटना, एक ही परिवार के पांच लोगों ने खाया जहर, तीन मासूम बच्चों की मौत
गुस्से में आकर महेश ने पहले बांस के डंडे से आसमन पर हमला किया और बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसने पास में रखी ईंट उठाकर आसमन के सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद महेश वहां से फरार हो गया। (Jagdapur murder news)
घटना की जानकारी गांव के कोटवार ने पुलिस को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी, ईंट और बांस बरामद किए गए।
बोधघाट थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश कश्यप को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। (Jagdapur murder news)
पुलिस का कहना है कि यह पूरी घटना आपसी रंजिश और मानसिक तनाव की वजह से हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है कि क्या हत्या के पीछे और कोई कारण था या यह सिर्फ व्यक्तिगत तानों की वजह से हुई।
गांव में इस हत्या से दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच झगड़ा लंबे समय से चल रहा था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह विवाद हत्या तक पहुंच जाएगा। (Jagdapur murder news)



