insurance policy scam India : SBI के रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 20 लाख की ठगी, बीमा पॉलिसी के नाम पर फ्रॉड, नोएडा से दो आरोपी गिरफ्तार

insurance policy scam India : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में SBI के रिटायर्ड बैंक मैनेजर आनंद राय देशमुख से बीमा पॉलिसी रिनिवल और मैच्योरिटी रकम दिलाने के नाम पर 20 लाख 90 हजार 28 रुपए की ठगी की गई। ठगों ने खुद को बीमा कंपनी का कर्मचारी बताकर उन्हें भरोसे में लिया और धीरे-धीरे बड़ी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए जगदलपुर पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की और नोएडा से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें :- Vasudev plant accident : वासुदेव प्लांट में बड़ा हादसा: गर्म डस्ट में गिरे दो मजदूर, हालत नाजुक, सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
पुलिस के अनुसार, आनंद राय देशमुख ने वर्ष 2015 में HDFC LIFE की एक बीमा पॉलिसी खरीदी थी। वर्ष 2023 में उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आया। कॉलर ने खुद को HDFC LIFE का अधिकारी बताया और उनकी बीमा पॉलिसी की सभी जानकारियाँ साझा करते हुए पॉलिसी रिनिवल का झांसा दिया। कॉल पर मिली जानकारी सटीक होने के कारण देशमुख झांसे में आ गए और उन्होंने सालभर में अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर कुल 20 लाख से अधिक राशि भेज दी।
कुछ महीनों बाद जब उन्हें शक हुआ, तो उन्होंने तुरंत पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज करवाई। चूंकि मामला साइबर फ्रॉड से जुड़ा था, इसलिए साइबर एक्सपर्ट्स की सहायता ली गई। पुलिस ने मोबाइल नंबर, बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जांच करते हुए पता लगाया कि ठगी नोएडा से संचालित की जा रही थी। (insurance policy scam India)
SP शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई, जो बैंक कर्मी और किराएदार बनकर नोएडा पहुंची। तीन दिन की निगरानी के बाद पुलिस ने दो युवकों—लवकुश और राहुल कुमार—को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 7 मोबाइल फोन, कई ATM कार्ड और करीब 9 लाख रुपए नगद बरामद किए गए। साथ ही 10 हजार लोगों का बीमा डेटा भी मिला है, जिससे पता चलता है कि वे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में लोगों को निशाना बना चुके हैं। (insurance policy scam India)
SP ने लोगों से अपील की है कि अनजान कॉल्स से सतर्क रहें और किसी भी वित्तीय लेन-देन से पहले कंपनी की अधिकृत वेबसाइट या कस्टमर केयर से पुष्टि करें। (insurance policy scam India)



