Google Analytics —— Meta Pixel

Shocking marriage crime : शादी के 36वें दिन पत्नी ने की पति की ज़हर देकर हत्या, गढ़वा से चौंकाने वाला मामला

Shocking marriage crime : झारखंड के गढ़वा जिले के बाहोकुदर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी के महज 36वें दिन एक नवविवाहिता ने अपने पति को कीटनाशक मिला खाना खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पत्नी सुनीता सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, 11 मई 2025 को बाहोकुदर गांव निवासी 22 वर्षीय बुधनाथ सिंह की शादी छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव की सुनीता सिंह से हुई थी। लेकिन शादी के अगले ही दिन सुनीता अपने मायके चली गई, यह कहते हुए कि उसे पति पसंद नहीं है। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई और 5 जून को सुनीता दोबारा ससुराल लौटी।

यह भी पढ़ें :- Biodiversity Mapping Breakthrough : छत्तीसगढ़ में वन्य जीवन की नई खोज: सरगुजा में पहली बार दिखीं तीन दुर्लभ स्तनधारी प्रजातियां

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि 14 जून को सुनीता और बुधनाथ बाजार घूमने गए थे। इसी दौरान सुनीता ने फसलों के कीड़े मारने के बहाने पति से कीटनाशक मंगवाया। 15 जून की रात सुनीता ने उसी ज़हर को मुर्गा-भात में मिलाकर अपने पति को खिला दिया। खाना खाने के कुछ ही देर बाद बुधनाथ की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। (Shocking marriage crime)

घटना के बाद मृतक की मां राजमती कुंवर ने पुलिस को आवेदन देकर अपनी बहू पर हत्या का आरोप लगाया। प्रारंभ में सुनीता ने उलटा अपनी सास पर ही जहर देने का आरोप मढ़ा। उसका कहना था कि उसकी सास ने उसे मारने के लिए खाने में जहर मिलाया था, लेकिन गलती से वह खाना उसके पति को दे दिया गया। हालांकि पुलिस जांच और पूछताछ के बाद सुनीता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। (Shocking marriage crime)

रंका अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने बताया कि सुनीता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। यह घटना रिश्तों की बुनियाद पर सवाल उठाती है और दिखाती है कि एक असफल विवाह किस हद तक घातक हो सकता है। (Shocking marriage crime)

Back to top button
error: Content is protected !!