Janjgir Champa suicide case : इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा– ‘मेरे मरने का कारण मेरी गर्लफ्रेंड है’; एक दिन बाद युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Janjgir Champa suicide case : जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से एक दिन पहले उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था, जिसमें अपनी गर्लफ्रेंड को मौत का कारण बताया। युवक का शव 20 जून की सुबह गांव के जंगल में पेड़ से लटका मिला।
23 वर्षीय गोपी महंत की दर्दनाक मौत
मृतक की पहचान ग्राम पोंछ निवासी गोपी दास महंत (23) के रूप में हुई है। वह रायगढ़ के एक मिठाई दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करता था। पोस्ट में गोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड सीमा महंत पर 15,000 रुपए लेने और रेप केस में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें :- ACB trap case : जगदलपुर में PWD EE के घर ACB की रेड, 2 लाख की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
इंस्टाग्राम पर लिखा आखिरी संदेश
गोपी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा:
“मैं गोपी दास महंत ग्राम पोंछ का रहने वाला हूं और मेरे मरने का मुख्य कारण मेरी गर्लफ्रेंड सीमा महंत है… मैं पिछले 4 साल से इन लोगों का दुख झेलता आ रहा हूं, लेकिन अब बर्दाश्त के बाहर है… आज 13-06-25 को मुझे मिलने के बहाने रायपुर बुलाया गया और 15,000 रुपए ले लिए। मना करने पर रेप केस में फंसाने की धमकी दी… आखिरी में यही बोलूंगा – माफ कर देना मां-पापा…” (Janjgir Champa suicide case)
परिजनों ने बताया 4 साल से परेशान
परिजनों ने बताया कि गोपी 19 जून को दोपहर 1:30 बजे के बाद से लापता था। जब उसने कॉल रिसीव नहीं किया, तो परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। परिजन पहले से ही उसकी मानसिक स्थिति को लेकर चिंतित थे। (Janjgir Champa suicide case)
ग्रामीण ने देखा शव, पुलिस कर रही जांच
20 जून की सुबह एक ग्रामीण बकरी चराते वक्त जंगल की ओर गया तो उसने पेड़ पर गोपी का शव लटका देखा। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने गोपी की मौत के लिए उसकी गर्लफ्रेंड को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस फिलहाल इंस्टाग्राम पोस्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। (Janjgir Champa suicide case)



