Google Analytics —— Meta Pixel

Iran Supreme Leader news : ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने चुने तीन उत्तराधिकारी, बेटे मोजतबा की दावेदारी खत्म

Iran Supreme Leader news : नई दिल्ली। ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने अपने उत्तराधिकारी को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया है। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, खामेनेई ने उत्तराधिकार के लिए तीन नामों को शॉर्टलिस्ट किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इन नामों में खामेनेई का बेटा मोजतबा शामिल नहीं है। लंबे समय से मोजतबा को ही अगला सुप्रीम लीडर माना जा रहा था, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इजरायल के हमलों के बाद खामेनेई एक सुरक्षित बंकर में छिपे हुए हैं। कुछ दिन पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि उन्हें खामेनेई की लोकेशन की जानकारी है, लेकिन वे अभी उन पर हमला नहीं करेंगे।

यह भी पढ़ें :- International Yoga Day 2025 : रायपुर में संकल्प समिति द्वारा विविध कार्यक्रम, ग्रामीणों और युवाओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

वर्तमान में ईरान गंभीर सैन्य संकट का सामना कर रहा है। इजरायल ने हालिया संघर्ष में ईरान की मिलिट्री लीडरशिप को निशाना बनाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने कई टॉप कमांडर्स, यहां तक कि सीडीएस को भी मार गिराया है। इसके बाद खामेनेई ने सेना में खाली पदों को तत्काल प्रभाव से भरने के निर्देश दिए हैं। (Iran Supreme Leader news)

जानकारों का कहना है कि 1980 के दशक में इराक के साथ हुए आठ साल लंबे युद्ध के बाद यह पहला मौका है जब ईरान को इतनी बड़ी सैन्य क्षति उठानी पड़ी है। इजरायल के हमलों से जितना नुकसान हाल के दिनों में हुआ है, वह सद्दाम हुसैन के शासनकाल में हुए नुकसान से भी कहीं अधिक है। (Iran Supreme Leader news)

हालांकि खामेनेई द्वारा शॉर्टलिस्ट किए गए तीन उत्तराधिकारी कौन हैं, यह अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। सुरक्षा कारणों से इन नामों को गोपनीय रखा गया है। यह फैसला ईरान की आंतरिक राजनीति और भविष्य के नेतृत्व के लिहाज से निर्णायक माना जा रहा है। (Iran Supreme Leader news)

Back to top button
error: Content is protected !!