Google Analytics —— Meta Pixel

Operation Sindhu : ईरान से 310 भारतीय नागरिक दिल्ली पहुंचे, नेपाल-श्रीलंका के नागरिकों को भी लाया जाएगा

Operation Sindhu : नई दिल्ली : भारत सरकार द्वारा मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच शुरू किए गए ऑपरेशन सिंधु के तहत शनिवार शाम एक और विमान 310 भारतीय नागरिकों को लेकर ईरान के मशहद से नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा। यह विमान शाम 4:30 बजे दिल्ली में लैंड हुआ।

ईरान में भारत के दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के अनुरोध पर अब इन देशों के नागरिकों को भी ऑपरेशन सिंधु के तहत भारत लाया जाएगा। नेपाल की विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा ने इस मानवीय सहायता के लिए भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर का आभार जताया और इसे भारत-नेपाल के मजबूत रिश्तों का उदाहरण बताया।

यह भी पढ़ें :- Iran Supreme Leader news : ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई ने चुने तीन उत्तराधिकारी, बेटे मोजतबा की दावेदारी खत्म

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस ऑपरेशन की जानकारी साझा करते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट किया। उन्होंने ईरान से लौटे भारतीय नागरिकों की तस्वीरें साझा कीं, जिनमें लोगों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ नजर आई। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक कुल 827 भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी हो चुकी है।

इससे पहले शनिवार तड़के करीब 3 बजे, 517 भारतीय नागरिकों को लेकर एक अन्य विमान तुर्कमेनिस्तान के अश्गाबात से दिल्ली पहुंचा। इस तरह एक ही दिन में दो उड़ानों से करीब 827 लोगों को वापस लाया गया। (Operation Sindhu)

गौरतलब है कि 18 जून, 2025 को केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंधु की शुरुआत की थी, जब मिडिल ईस्ट में ईरान और इज़राइल के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे। इस क्षेत्र में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह ऑपरेशन चलाया गया। (Operation Sindhu)

इस अभियान के तहत सबसे पहले 110 भारतीय नागरिकों का पहला जत्था भारत पहुंचा था। अब तक हजारों की संख्या में भारतीय सुरक्षित स्वदेश लौट चुके हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि यह ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा, जब तक क्षेत्र में फंसे सभी भारतीय सुरक्षित घर नहीं लौट जाते। (Operation Sindhu)

Back to top button
error: Content is protected !!