Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News: एक पेड़ माँ के नाम: पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, आपके आसपास पीपल का पौधा हो तो यह काम जरूर करें

Ek Ped Maa Ke Naam : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण दिवस पर देशवासियों को एक भावनात्मक थीम दी है: “एक पेड़ माँ के नाम” (Ek Ped Maa Ke Naam)। इस थीम का मर्म यह है कि जिस प्रकार हम अपनी माँ से प्रेम करते हैं, उसी प्रकार हमें अपने पर्यावरण से भी प्रेम करना चाहिए। माँ जीवनदायिनी है, और पर्यावरण की शुद्धता, जो पेड़ लगाने से आती है, वह भी जीवनदायिनी है।

हरियाली और पेड़ पौधे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, यह सर्वविदित है। पेड़ दिन में ऑक्सीजन छोड़ते हैं और रात में कार्बन डाईऑक्साइड। लेकिन पीपल का पेड़ एक अपवाद है, जो दिन और रात दोनों समय ऑक्सीजन छोड़ता है। यदि हमारे पर्यावरण में अधिक पीपल के पेड़ होंगे, तो हम शुद्ध ऑक्सीजन के बीच रहेंगे। इसलिए, यह आवश्यक है कि हमारे आसपास अधिक से अधिक पीपल के पेड़ हों।

यह भी पढ़ें:- आतंकी हमलों का हल कठोर कार्रवाई से होगा, न कि खोखले भाषणों और झूठे वादों से: राहुल गांधी

प्रकृति का विचित्र संयोग यह है कि पीपल का पेड़ बीज से नहीं उगता बल्कि पक्षियों की बीट से घर की दीवारों, छतों की दरारों, और अन्य स्थानों पर स्वतः ही उग जाता है। बलौदाबाजार के डीएफओ मयंक अग्रवाल और पर्यावरण प्रेमी श्रद्धानंद अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि जिनके घरों में ऐसे पीपल के पौधे उग आए हैं, वे उन्हें सावधानीपूर्वक निकाल कर मिट्टी के साथ मॉडर्न फर्नीचर शो रूम में (जो कोऑपरेटिव बैंक के सामने है) जमा कर दें। इन पौधों को उचित स्थानों पर रोपा जाएगा।

इस पहल में आपके द्वारा दिया गया योगदान अमूल्य होगा। अपने परिचितों में भी इस संदेश का प्रचार करें। आपका सहयोग चिर स्मरणीय रहेगा। इसके साथ ही, वट वृक्ष के पौधे भी लाएं, जो न केवल पर्यावरण की दृष्टि से बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण और पवित्र हैं। 

इस प्रकार, “एक पेड़ माँ के नाम” (Ek Ped Maa Ke Naam) अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है बल्कि हमारी सांस्कृतिक और भावनात्मक धरोहर को भी सहेजने का प्रयास है। 

Modern Furniture Balodabazar

Back to top button
error: Content is protected !!