Google Analytics —— Meta Pixel

Hathras Stampede Case: SIT की रिपोर्ट में आयोजक दोषी, लेकिन ‘भोले बाबा’ को क्लीन चिट !

Hathras Stampede Case: यूपी के हाथरस भगदड़ मामले में एसआईटी की रिपोर्ट सामने आ गई है। इस रिपोर्ट में सभी जिम्मेदार लोगों का नाम है। बताया जा रहा है कि 128 लोगों से बातचीत के अधार पर ये रिपोर्ट तैयार की गई। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि पूरे कांड में सूरजपाल उर्फ साकार विश्व हरि उर्फ भोले बाबा का जिक्र तक नहीं है।

यह भी पढ़े :- Balodabazar News: एक पेड़ माँ के नाम: पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, आपके आसपास पीपल का पौधा हो तो यह काम जरूर करें

खबरों के मुताबिक, इस रिपोर्ट में सत्संग का आयोजन करने वाली कमेटी को निशाना पर लिया गया है,जबकि अफसरों की कार्यशाली पर भी सवाल उठाए गए हैं। इनमें हाथरस के डीएम आशीष कुमार, एसपी निपुण अग्रवाल से लेकर सत्संग की अनुमति देने वाले एसडीएम और सीओ सिकंदराराऊ और दो जुलाई को सत्संग की ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के बयान भी शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट में भगदड़ के लिए अनुमति से अधिक लोगों का आना, इंतजाम में कमी होना, मौके पर अफसरों के द्वारा मुआयना नहीं करना बताया गया है।

कई धाराओं के तहत पुलिस ने दर्ज किया है मामला
हाथरस जिले के फुलरई गांव में दो जुलाई को ‘भोले बाबा’ के सत्संग के बाद मची भगदड़ (Hathras Stampede Case) में 121 लोगों की मौत हो गई थी. मृतकों में अधिकतर महिलाएं थीं. वहीं घटना के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर इरादतन हत्या), 110 (गैर इरादतन हत्या करने का प्रयास), 126 (2) (गलत तरीके से रोकना), 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा), 238 (साक्ष्यों को मिटाना) के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

गौरतलब है कि बीती दो जुलाई को यूपी के हाथरस में सूरजपाल उर्फ भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ (Hathras Stampede Case) मची थी, जिसमें 121 लोगों की मौत हो गई थी। इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर सहित 6 लोगों गिरफ्तार किया था। ये सभी आरोपी सत्संग आयोजन समिति के सदस्य थे।

Back to top button
error: Content is protected !!