Google Analytics —— Meta Pixel

AAP में बड़ा सियासी भूचाल, सांसद संजय सिंह ने बताया ऑपरेशन लोटस, ED और दबाव की राजनीति का आरोप

AAP Alliance on BJP: आम आदमी पार्टी के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 भाजपा में शामिल होने वाले हैं, जिनमें से 3 सांसदों ने BJP ज्वाइन भी कर ली है। इनमें राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल शामिल हैं। जबकि हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर सियासत तेज हो गई। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का ऑपरेशन लोटस और राजनीति का खेल बड़े पैमाने पर शुरू हो गया है, जिसमें भगवंत मान के कार्य रोकने का काम शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की सरकार वहां के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने का काम करती है। पंजाब के किसी भी व्यक्ति को कोई रोग हो तो 10 लाख रुपए तक का इलाज कराने का काम किया जाता है। ऐसी सरकार को भाजपा ने रोकने और तोड़ने का काम किया है।

यह भी पढ़ें:- आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत 3 सांसदों ने थामा BJP का दामन, 4 और MP हो सकते हैं शामिल

संजय ने कहा कि आज AAP राज्यसभा के 7 सांसद अलग होकर भाजपा में शामिल हुए हैं। इन सातों नामों को पंजाब की जनता माफ नहीं करेगी। राघव चड्ढा को AAP ने क्या नहीं दिया, लेकिन वे भाजपा में चले गए। इन सभी नेताओं को AAP ने जमीन से उठाकर संसद तक पहुंचाने का काम किया था, लेकिन इन सातों लोगों ने पंजाब की जनता को धोखा दिया है। संजय सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कहना चाहता हूं कि आपने भगवंत मान के कार्यों को रोकने का जो काम किया है, उसके लिए आपको पंजाब की जनता कभी माफ नहीं करेगी। आज पंजाब जैसी अच्छी सरकार के साथ ऑपरेशन लोटस का खेल खेला जा रहा है। प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग करके ऑपरेशन लोटस का तंत्र चलाया जा रहा है। (AAP Alliance on BJP)

सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग

वहीं AAP सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि मैं राज्यसभा सभापति को एक पत्र प्रस्तुत करूंगा, जिसमें राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के कारण राज्यसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की जाएगी, क्योंकि यह संविधान की दसवीं अनुसूची के अंतर्गत स्वेच्छा से अपनी पार्टी की सदस्यता त्यागने के समान है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा ने पंजाब को धोखा दिया है। शरद पवार, शिवसेना (UBT), कांग्रेस की पार्टी के लिए भी यही वॉशिंग मशीन इस्तेमाल होती थी। भाजपा का पंजाब में कोई बेस नहीं है, जो सात सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वे पंजाब को रिप्रेजेंट नहीं करते, वे देशद्रोही हैं। उन्हें भाजपा में भी कुछ नहीं मिलेगा। (AAP Alliance on BJP)

भाजपा किसानों को आतंकवादी कहती है: कक्कड़ 

AAP नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि इनका चरित्र क्या है, वो आज देश ने देख लिया। पंजाब में भगवंत मान की सरकार अच्छा काम कर रही है। इनको पता है कि ये किसी हालत में वहां हरा नहीं सकते। वहां आप की सरकार वापस आने वाली है। 3 दिन पहले अशोक मित्तल के यहां ED का छापा पड़ा। फिर सभी को उदाहरण दिया गया कि हम आपके यहां भी कर सकते हैं। सभी को तोड़कर फिर ले जाते हैं। AAP की चीफ नेशनल स्पोक्सपर्सन प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि सब जानते हैं कि AAP का पंजाब में कोई लीडर नहीं है। सब यह भी जानते हैं कि वहां कांग्रेस लगभग खत्म हो चुकी है। इसलिए इस बार भाजपा ने AAP नेताओं को तोड़ दिया, लेकिन मैं आपको बता सकती हूं कि पंजाबी देख रहे हैं कि जिन 7 सांसदों को उन्होंने संसद भेजा था, उन्होंने अब उस पार्टी को सपोर्ट किया है, जिसने 800 किसानों को मारा। भाजपा किसानों को आतंकवादी कहती है और इन 7 सांसदों ने आज उनका सपोर्ट किया। यह गद्दारी से कम नहीं है। जनता इसका जवाब देगी।

Back to top button
error: Content is protected !!