Google Analytics —— Meta Pixel

AAP नेता सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, केंद्र सरकार को कहा तानाशाह

AAP Leader Sisodia: दिल्ली के पूर्व डिप्टी और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल का नाम पूरे देश में ईमानदारी का प्रतीक बन गया है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद एक राज्य में एक उदाहरण नहीं दे पाई। इसी छवि को बिगाड़ने के लिए ये सारे षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। जनता के दिलों के दरवाजे खुले हुए हैं। आप जेल के दरवाजे बंद कर सकते हैं, लेकिन जनता के दिलों के दरवाजे बंद नहीं कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 5 शहीद, 3 जवानों समेत 2 स्थानीय घायल

AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि इन आंसुओं ने ही मुझे ताकत दी है। मुझे उम्मीद थी कि 7-8 महीने में न्याय मिल जाएगा, लेकिन कोई बात नहीं। 17 महीने लग गए, लेकिन जीत ईमानदारी और सच्चाई की हुई है। भगवान के घर में देर है अंधेर नहीं है। भाजपा ने बहुत कोशिशें की। उन्होंने सोचा अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को जेल में डालेंगे तो हम सड़ जाएंगे। बाबा साहेब अंबेडकर के दिए हुए संविधान की बदौलत हम पर भगवान की कृपा हुई। बाबा साहेब ने 75 साल पहले ही ये अंदाजा लगा लिया था कि कभी-कभी इस देश में ऐसा होगा कि तानाशाही बढ़ जाएगी। (AAP Leader Sisodia)

अभिषेक मनु सिंघवी भगवान स्वरूप: सिसोदिया

उन्होंने कहा कि तानाशाह सरकार जब एजेंसियों, कानूनों और जेलों का दुरुपयोग करेगी तो हमें कौन बचाएगा? बाबा साहेब ने लिखा था संविधान बचाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने संविधान का इस्तेमाल करते हुए तानाशाही को कुचला। मैं उन वकीलों का भी शुक्रगुजार हूं, जो यह लड़ाई लड़ रहे थे। वो वकील एक कोर्ट से दूसरे कोर्ट धक्के खा रहे हैं। मेरे लिए अभिषेक मनु सिंघवी भगवान स्वरूप हैं। दुनियाभर में आतंकवादियों और ड्रग माफियाओं पर जो कानून लगाए जाते हैं वो कानून नेताओं, व्यापारियों और आम आदमियों को लगाकर लंबे समय तक उन्हें जेल में लगा जा रहा है। ये तानाशाही है, जो देश के आम आदमी के खिलाफ हो रही है। (AAP Leader Sisodia)

AAP सांसद संजय सिंह ने कसा तंज

सिसोदिया ने कहा कि देश के आम आदमी की शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी खतरे में है। अगर आज देश ने विपक्ष को एक ताकत दी है और अगर आज विपक्ष एकजुट होकर एक आवाज में बोलेगा तो अगले 24 घंटों के भीतर अरविंद केजरीवाल बाहर आ जाएंगे। AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मनीष सिसोदिया की रिहाई, अरविंद केजरीवाल के जल्द बाहर आने के बाद हम सब एक ही संकल्प लेकर जनता के बीच जाएंगे कि हम अपनी योजनाओं की बात करेंगे। वो भाजपाई जो मनीष सिसोदिया के लिए कह रहे हैं कि ‘सिर्फ जमानत ही तो हुई है’, हमारे कार्यकर्ता और दिल्ली के लोग भाजपा की विधानसभा चुनाव में जमानत जब्त करवाकर उनसे कहेंगे कि सिर्फ जमानत ही तो जब्त हुई है। (AAP Leader Sisodia)

Back to top button
error: Content is protected !!