Google Analytics —— Meta Pixel

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़, 5 शहीद, 3 जवानों समेत 2 स्थानीय घायल

Jammu Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 2 जवान शहीद हो गए हैं। वहीं 3 जवान घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में 2 स्थानीय लोग भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक आतंकी डोडा से अनंतनाग के इलाके में घुसे थे। मुठभेड़ कोकेरनाग टाउन में 10 हजार फीट की ऊंचाई में चल रहा है, जहां घनी झाड़ियां और बड़े-बड़े पत्थर हैं, जिसकी आड़ लेकर आतंकी छिपे हुए हैं। पुलिस को आतंकवादियों के छिपे होने का इनपुट मिला था।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी के वायनाड दौरे पर कांग्रेस का तंज, मणिपुर जाने की दी सलाह

इनपुट के आधार पर पुलिस और सिक्योरिटी फोर्सेज की ज्वाइंट टीम सर्च ऑपरेशन में लग गई। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर हमला कर दिया। इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। पिछले एक साल में कोकेरनाग में ये दूसरी बड़ी मुठभेड़ है। इससे पहले सितंबर 2023 में कोकेरनाग के जंगल में आतंकवादियों के साथ एनकाउंटर में तीन जवान शहीद हुए थे। बता दें कि बीते कुछ महीने से जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं बढ़ गई है। 2024 में अब तक 17 जवान शहीद हो चुके हैं। जबकि कई घायल भी हुए हैं, जिससे लोगों में आतंकियों का डर फिर बैठ गया है। (Jammu Kashmir Terrorist Attack)

लगातार हमला कर रहे आतंकी

वहीं कुपवाड़ा के केरन इलाके में 17 जुलाई को जवानों ने 2 आतंकियों को मार गिराया था। हालांकि 15 जुलाई को आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक कैप्टन और पुलिसकर्मी समेत 5 जवान शहीद हो गए थे। 8 जुलाई को कठुआ में 5 जवान शहीद और 5 घायल हुए थे। डोडा में 12 जून के बाद से लगातार हो रहे हमलों में 5 जवान शहीद हुए थे। वहीं 9 जवान घायल हुए। जबकि तीन आतंकवादी मारे गए थे। 9 जून को आतंकियों ने रियासी में बस पर हमला कर दिया था, जिसमें 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। (Jammu Kashmir Terrorist Attack)

Back to top button
error: Content is protected !!