दिल्ली में अकेली विधानसभा चुनाव लड़ेगी AAP, कहा- गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए बना

AAP on Assembly Election: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। AAP के दिल्ली संयोजक और कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए था। विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी। मंत्री गोपाल राय ने कहा कि यह तो पहले दिन से ही स्पष्ट है कि लोकसभा चुनाव के लिए INDIA गठबंधन बना है, जहां तक विधानसभा का सवाल है कोई गठबंधन नहीं बना है। AAP अपनी पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।
यह बी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों का केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया जवाब, पढ़ें पूरी खबर
इधर, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने दिल्ली सरकार में मंत्री और AAP नेता गोपाल राय के बयान को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में उनकी यानी INDIA गठबंधन में जो 7 में से 0 सीटें आई हैं, उसके बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और AAP के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। ये केवल मतलब की दोस्ती थी। अब दिल्ली में भी वे एक-दूसरे को गालियां देंगे। ये ही INDI गठबंधन का असली चेहरा है। वहीं भाजपा नेता शाइना एन.सी. ने कहा कि कांग्रेस और AAP दोनों उलझन में हैं, कहीं साथ हैं तो कहीं अलग। (AAP on Assembly Election)
एक-दूसरे के खिलाफ लाठी दिखाने लगे: JDU
उन्होंने कहा कि दिल्ली में साथ थे तो पंजाब में अलग, अभी कहते हैं कि हम अलग है। एक चीज स्पष्ट है कि यह स्वार्थ की राजनीति और स्वार्थ का गठबंधन है, उन्हें सिर्फ सत्ता का मोह है। जब जनहित में सोचते हैं तो एक विचारधारा होती है, एक समान एजेंडा होता है, जो AAP और कांग्रेस में नहीं है। JDU सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने AAP नेता गोपाल राय के बयान पर कहा कि यह वे जानें, यह उनका आपस का मामला है। वे सिर फुटौवल करें, हम एकजुट हैं। NDA एकजुट हैं। PM मोदी और हम लोग कहते ही थे यह लठबंधन है। जब इनकी सरकार नहीं बनी तो एक-दूसरे के खिलाफ लाठी दिखाने लगे। (AAP on Assembly Election)



