Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आरोपों का केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दिया जवाब, पढ़ें पूरी खबर

Piyush Goyal on Rahul: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के स्टॉक मार्केट को लेकर लगाए गए आरोपों का केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने जवाब दिया है। उन्होंने  नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने प्रेसवार्ता कर जो भाजपा और हमारे नेताओं पर अनाप-शनाप आरोप लगाए हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि लोकसभा चुनाव में विपक्ष की हार की हताशा से राहुल गांधी उबर नहीं पाए हैं। अब राहुल गांधी मार्केट के इंवेस्टर्स को भी गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं। आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी और शाह ने हिंदुस्तान के सबसे बड़े स्टॉक मार्केट स्कैम को अंजाम दिया: राहुल गांधी

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया भारत को सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में स्वीकार करती है। PM मोदी ने देश को आश्वस्त किया है कि उनके तीसरे टर्म में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। मोदी जी के तीसरे टर्म में आने से राहुल गांधी परेशान नजर आ रहे हैं। इसलिए राहुल गांधी अपने बयानों के साथ विदेश और देश के निवेशकों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले 10 सफल सालों में हमारा मार्केट कैप पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है। मोदी जी के कार्यकाल में बाजार में सूचीबद्ध सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का मार्केट कैप करीब 4 गुना बढ़ा है। (Piyush Goyal on Rahul)

राहुल गांधी के वादे का क्या हुआ?: गोयल

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 10 साल पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए के शासन के दौरान भारत का मार्केट कैप सिर्फ 67 लाख करोड़ रुपये था। मई 2014 में मोदी सरकार को यह विरासत में मिला, जो आज बढ़कर 415 लाख करोड़ रुपए हो गया है। मोदी सरकार के 10 साल के सफल कार्यों से मार्केट में हमारे भारतीय निवेशकों ने लाभ लिया। यही वजह है कि आज देश और दुनिया का विश्वास भारत के ऊपर है, मोदी जी के ऊपर है। आज लोगों के सामने सबसे बड़ा प्रश्न ये खड़ा हो रहा है कि जो-जो वादे राहुल गांधी ने किए थे उसका क्या हुआ? (Piyush Goyal on Rahul)

कल राहुल गांधी ने लगाए थे आरोप

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि देश में कई जगहों पर हमारी बहनें-माताएं कांग्रेस के कार्यालय के बाहर खड़ी हैं। आज महिलाएं तेलंगाना, हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकारों से पूछ रही हैं कि जो एक लाख रुपए प्रति महिला को देने का वादा किया गया था, वो क्यों नहीं पूरा कर रहे हैं। आज महिलाएं कांग्रेस की सरकारों से अपना हक और न्याय मांग रही हैं। मुझे उम्मीद है कि राहुल गांधी निवेशकों और लोगों को गुमराह करने के बजाय चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने पर ध्यान देंगे। बता दें कि कल राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। (Piyush Goyal on Rahul)

Back to top button
error: Content is protected !!