अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की गई जान, अंबिकापुर हादसे में 3 लोगों की मौत

Accident in Maharashtra: देशभर में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र के सांगली का है, जहां एक कार अनियंत्रित होकर टाकारी नहर में गिर गई, जिसमें सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है, जिसका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक मरने वाले सभी लोग तासगांव के रहने वाले थे। वहीं सरगुजा के लखनपुर थाना इलाके में भी हादसा हुआ है, जहां रजपुरीकला में बाइक सवार लोग खड़े ट्रक के पीछे जा घुसे।

यह भी पढ़ें:- तूफान के चलते भारी बारिश और लैंडस्लाइड से तबाही, अब तक 29 लोगों की हुई मौत

हादसे में 2 सगे भाइयों समेत 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक तीनों बाइक सवार अंबिकापुर से बेलदगी जा रहे थे। इधर, ओडिशा के फिरिंगया में एक बस पलट गई, जिसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 9 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस के मुताबिक बस में 50 लोग सवार थे। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। बस पलटने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। भारत में सड़क हादसों की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले साल कुल 4 लाख 61 हजार 312 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। (Accident in Maharashtra)

लापरवाही बन रहा मौत का कारण

इन हादसों में मरने वालों की संख्या 1 लाख 68 हजार 491 हो गई है और करीब 4.45 लाख लोग घायल भी हुए थे। भारत में दुर्घटनाओं की संख्या 2021 की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत बढ़ गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 9.4 प्रतिशत बढ़ गई है।भारतीय सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई है। 2022 में हुई लगभग 75 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण यही है। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के पीछे गलत दिशा में ड्राइविंग भी सबसे बड़े कारणों में से एक है, जिसका योगदान लगभग छह प्रतिशत है।

Back to top button