बिलासपुर के दो ढाबों पर अफसरों ने मारा छापा, 8 घरेलू गैस सिलेंडरों को किया जब्त

Action in Bilaspur: बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बिल्हा एसडीएम के मार्गदर्शन में पेंड्राडीह बायपास के पास स्थित ढाबों पर राजस्व विभाग, NHI और फूड विभाग की टीम ने छापेमारी की, जिसमें सीजी 10 ढाबा संचालक राकेश शर्मा के पास से 4 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर जब्त किया गया। इसी तरह राज भोजनालय संचालक कृष्ण कुमार कौशिक के पास से 4 घरेलू सिलेंडर उपयोग करते हुए पाए जाने पर जब्त किया गया। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नायब तहसील बोदरी ओमप्रकाश चंद्रवंशी, राजस्व निरीक्षक शैलेश गढ़वाल, फूड इंस्पेक्टर मंगेश कांत, NHI के अधिकारी और कर्मचारी समेत हल्का पटवारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- वित्त मंत्री OP चौधरी के विभागों के लिए 12 हजार 389 करोड़ 29 लाख रुपए से ज्यादा की अनुदान मांगे पारित, पढ़ें पूरी खबर
महासमुंद में स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थों के अनाधिकृत व्यवसायियों पर व्यापक और प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह भी मौजूद थे। कलेक्टर लंगेह ने कहा कि ऐसे स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थ के अनाधिकृत व्यवसायियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह जिला ओडिशा राज्य की सीमा से लगे होने के कारण अनाधिकृत व्यवसायियों की ओर से ऐसे औषधियों के क्रय-विक्रय की संभावना बनी रहती है। पुलिस की ओर से कार्रवाई भी की जाती है। आप भी इस पर नजर रखे तो अंकुश लगेगा। उन्होंने नगरीय निकायों में कचरा संग्रहण केन्द्रों में विशेष रूप से बायो मेडिकल वेस्ट, सीरिंज या टेबलेट पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। (Action in Bilaspur)
मेडिकल दुकानों में CCTV कैमरा अनिवार्य
पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने कहा जिले में स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थ के रोकथाम के लिए दवा व्यवसायियों की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दें और निगरानी की जाए। स्वापक औषधि मनः प्रभावी पदार्थ जो किसी रोग इलाज के लिए दवाइयों की श्रेणी में आते हैं। क्रय-विक्रय पर खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग की ओर से कड़ी निगरानी रखी जाए और उल्लंघन करते पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रत्येक मेडिकल दुकानों में सीसीटीवी कैमरा भी अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों और मैदानी अमलों में भी इस संबंध में विशेष निगरानी रखी जाए। स्कूल, कॉलेजां में भी समन्वय कर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कोटप्पा एक्ट की कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए है कि नशीली पदार्थों के अनाधिकृत विक्रय करते पाए जाने पर सख्त से सख्त कार्रवाई करें। (Action in Bilaspur)
सीमावर्ती इलाकों में कड़ी नजर: पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशीली दवाओं के दुरूपयोग और उसके व्यापार पर सभी कारगर कदम उठाएं। जिले के सीमावर्ती इलाकों में कड़ी नजर रखी जाए। उन्होंने कहा कि ज्यादातर अपराध नशा की वजह से होते है। उन्होंने कहा कि स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ जो किसी रोग उपचार के लिए मेडिसिन के वर्ग में आते हैं, इसके क्रय-विक्रय पर खाद्य और औषधि प्रशासन कड़ी निगरानी रखें। सहायक औषधि नियंत्रक खाद्य और औषधि प्रशासन ने इस संबंध में जानकारी दी। बैठक में समिति सदस्य, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, उप संचालक समाज कल्याण, महाप्रबंधक जिला व्यापार और उद्योग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। (Action in Bilaspur)
माल वाहक वाहनों में सवारी न ढोएं: SP
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने कहा कि जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो रहा है, जिसका मुख्य कारण सीट बेल्ट या हेलमेट नहीं पहनना है। साथ ही मादक द्रव्यों का सेवन भी एक महत्वपूर्ण कारक है। उन्होंने अपील किया कि सभी नागरिक और शासकीय अधिकारी-कर्मचारी वाहन चलाते समय सीट बेल्ट या हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें अन्यथा उन पर भी चालानी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मालवाहक वाहनों जैसे पिकअप, ट्रैक्टर, ट्रक आदि का सवारी वाहनों के रूप में प्रयोग नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसा पाए जाने पर तत्काल लाइसेंस रद्द किया जाएगा। इसके अनुपालन के लिए सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं। (Action in Bilaspur)



