Active Covid Patients : बिलासपुर में फिर एक महिला कोरोना संक्रमित, सक्रिय मरीज बढ़कर 11, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में

Active Covid Patients : बिलासपुर शहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को सरकंडा क्षेत्र की एक 45 वर्षीय महिला के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही शहर में अब कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 11 हो गई है। सबसे ज्यादा छह मरीज सरकंडा क्षेत्र से हैं, जबकि नेहरू नगर और हेमूनगर से दो-दो, तोरवा और शंकरनगर से एक-एक मरीज मिले हैं।
यह भी पढ़ें :- CG good governance News : मंत्रिमंडल का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 IIM रायपुर में प्रारंभ, सुशासन और नीति निर्माण पर हो रहा मंथन
स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड में आकर मरीजों के संपर्क में आने वालों की ट्रेसिंग और सैंपलिंग शुरू कर दी है। संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है। नोडल अधिकारी डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि अधिकतर मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री है, जिससे साफ है कि बाहर से लौटे लोगों से संक्रमण फैल रहा है। उन्होंने कहा कि सर्दी, बुखार या अन्य लक्षण नजर आने पर तुरंत जांच कराएं। (Active Covid Patients)
डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मरीजों की हालत सामान्य है। केवल एक 86 वर्षीय बुजुर्ग को उम्रदराज होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार संपर्क में रहकर मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
सिम्स के एमएस डॉ. लखन सिंह ने कहा कि कोरोना से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि सावधानी जरूरी है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने से संक्रमण की आशंका कम होती है। (Active Covid Patients)
यह भी पढ़ें : – SDRF rescue operation : बिलासपुर के अरपा चेक डैम में डूबे दो युवक, एक का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी
कोविड प्रोटोकॉल :
- भीड़-भाड़ में जाने से बचें,
- हाथ धोते रहें या सैनिटाइजर का प्रयोग करें,
- सामाजिक दूरी बनाकर रखें,
- लक्षण दिखें तो जांच कराएं,
- मास्क का उपयोग करें। (Active Covid Patients)



