Google Analytics —— Meta Pixel

विदेश मंत्रालय के बाहर हुआ जोरदार धमाका, 6 लोगों की मौत, कई घायल

Afghanistan Foreign Ministry: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में धमाकों की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। इसी बीच विदेश मंत्रालय के बाहर फिर बड़ा धमाका हुआ, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है।  जबकि 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये एक फिदायीन हमला था। काबुल एडमिनिस्ट्रेशन के अनुसार इस बात की जांच की जा रही है कि ये धमाका कैसे हुआ। अगर ये फिदायीन हमला था तो हमलावर हाई सिक्योरिटी जोन तक कैसे पहुंचा। इसकी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- राहुल गांधी को खाली करना होगा सरकारी बंगला, 22 अप्रैल तक मिला समय

बताया जा रहा है कि फिदायीन हमलावर की कोशिश मिनिस्ट्री के अंदर पहुंचने की थी। वो उस जगह पहुंचना चाहता था, जहां अफसर बैठते हैं। हालांकि जब वो इस कोशिश में नाकाम हो गया तो उसने पहले ही खुद को उड़ा लिया। ये जगह गेस्ट के लिए होती है। हमले में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाकी 4 घायलों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 9 लोग घायल बताए गए हैं, जिन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। सभी घायलों को इटली के एक NGO के अस्पताल में ले जाया गया है। (Afghanistan Foreign Ministry)

वहीं विदेश मंत्रालय के बाहर हुए ब्लास्ट ने तालिबान हुकूमत के उन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसमें वो लगातार ये कहती रही है कि काबुल में किसी तरह के हमले का डर नहीं है। शायद यही वजह है कि तालिबान ने अब तक इस हमले पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है। जनवरी में भी काबुल के इसी हिस्से में हमला किया गया था। तब IS ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। दो दिन बाद तालिबान ने एक बयान में कहा था कि उसने हमले की साजिश रचने वाले IS के दो आतंकियों को मार गिराया है। (Afghanistan Foreign Ministry)

बता दें कि सोमवार की घटना के बाद पूरे इलाके को घेर लिया गया है। तालिबान हुकूमत ने एक अहम मीटिंग की और इस इलाके के सिक्योरिटी इंतजामों पर काफी देर तक विचार किया। खास बात ये है कि काबुल का यही वो इलाका है, जहां कई देशों की एम्बेसीज हैं। अगस्त 2021 में तालिबान ने काबुल के साथ ही पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद कई देशों ने यहां अपने डिप्लोमैटिक मिशन्स बंद कर दिए थे। हालांकि भारत समेत कुछ देशों की एम्बेसीज यहां अब भी मौजूद हैं, लेकिन आफगानिस्तान में धमाकों की घटनाएं लगातार बढ़ती ही जा रही है। (Afghanistan Foreign Ministry)

Back to top button
error: Content is protected !!