अमेरिका के बाद ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला: फोर्डो न्यूक्लियर साइट सहित कई ठिकाने तबाह, बैलिस्टिक मिसाइल अड्डों को बनाया निशाना

US Israel Iran War : अमेरिका के हमले के बाद अब इजराइल ने ईरान की फोर्डो न्यूक्लियर साइट और कई अन्य रणनीतिक ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं। इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) के मुताबिक, यह कार्रवाई ईरान की ओर से संभावित खतरे के जवाब में की गई और इसका उद्देश्य ईरानी वायु सेना की क्षमताओं को पंगु बनाना था।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में दोहरी हत्या से सनसनी: प्रेमिका और उसके बेटे की गला घोंटकर हत्या, शव कुओं में मिले
फोर्डो साइट पर दो दिन में दूसरा हमला
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने पुष्टि की है कि यह हमला उसी स्थान पर किया गया है, जहां रविवार सुबह अमेरिका ने हवाई हमला किया था। हालांकि, कोम प्रांत संकट प्रबंधन प्रमुख ने बयान जारी कर कहा कि इस हमले से स्थानीय नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
IDF का दावा: कई एयरबेस, बंकर और मिसाइल साइटें तबाह
इजरायली सेना ने हिब्रू में जारी आधिकारिक बयान में कहा है कि उसने ईरान के छह सैन्य हवाई अड्डों पर हमले किए हैं। हमलों में रनवे, भूमिगत बंकर, ईंधन टैंकर विमान, और एफ-14, एफ-5 और एएच-1 जैसे विमान और हेलीकॉप्टर क्षतिग्रस्त हुए हैं।
IDF के अनुसार, केरमानशाह क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई के तहत बैलिस्टिक मिसाइल भंडारण और लॉन्चिंग साइटों को निशाना बनाया गया। इस हमले में 15 से अधिक लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया गया।
ड्रोन मार गिराने का दावा
ईरान की मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, खोरमाबाद क्षेत्र में इजराइल का एक ड्रोन (UAV) मार गिराया गया है। IDF ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि हर्मीस मॉडल का ड्रोन ऑपरेशन के दौरान मार गिराया गया, लेकिन कोई संवेदनशील जानकारी लीक नहीं हुई है। (US Israel Iran War)
ईरान और इजराइल के बीच यह बढ़ता सैन्य तनाव क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा बनता जा रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में लेबनान, सीरिया और गाजा पट्टी में भी संघर्ष की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे पश्चिम एशिया में एक व्यापक संघर्ष की आशंका गहराती जा रही है। (US Israel Iran War)



