अपने करियर के पीक में अभिनेता विनोद खन्ना ने ले लिया था सन्यास, बेटे ने बताई पूरी दास्तां

Bollywood News : विनोद खन्ना बॉलीवुड (Bollywood News) का एक जाना पहचाना नाम है। 90 के दशक के सबसे दिग्गज अभिनेताओं में से एक विनोद खन्ना ने करियर के पीक पर अपने परिवार को छोड़ दिया था। साल 1975 में वह आध्यात्मिक नेता ओशो के शिष्य बन गए थे। उनके इस फैसले से परिवार और फैंस हैरान रह गए थे।

यह भी पढ़ें : Most Expensive Whiskey : जापान की Yamazaki 55 है दुनिया की सबसे महंगी शराब, कीमत जानकर उड़ जायेंगे होश

Bollywood News : अक्षय खन्ना ने इंटरव्यू में बताई ये बात

विनोद खन्ना ने करियर के पीक पर अपने परिवार को छोड़ दिया था। तब उनके बड़े बेटे अक्षय खन्ना काफी छोटे थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि तब मैं इतना छोटा था कि पापा के फैसले को समझ नहीं सकता था। हालांकि जब वह 15 साल के हुए। तब उन्होंने अपने पिता के जीवन पर ओशो के प्रभाव को समझा।

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अक्षय खन्ना ने कहा था कि परिवार छोड़ना संन्यास का ही एक हिस्सा था। न केवल अपने परिवार को छोड़ने के लिए, बल्कि त्याग देने के लिए। संन्यास का अर्थ है अपने जीवन को समग्रता में छोड़ना – परिवार इसका एक हिस्सा है। पांच साल की उम्र में इसे समझना मेरे लिए असंभव था। मैं इसे अब समझ सकता हूं।

अमेरिकी सरकार द्वारा कम्यून भंग करने के बाद लौटे विनोद खन्ना

अक्षय ने इस बारे में भी बताया कि विनोद खन्ना अपने परिवार के पास लौट आए थे। जब आंदोलन को लेकर मतभेद हो गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सरकार द्वारा कम्यून को भंग करने के बाद उनके पिता लौट आए। यह सिर्फ तथ्य था कि कम्यून को भंग कर दिया गया। नष्ट कर दिया गया और सभी को अपना रास्ता खोजना पड़ा। तभी वह वापस आए नहीं तो मुझे नहीं लगता कि वह कभी वापस आते।

यह भी पढ़ें : Cheap Smartphones: 8000 रुपए से भी कम कीमत पर मिलेंगे ये स्मार्टफोन, जानें फीचर्स

विनोद खन्ना ने इन शानदार फिल्मों में किया काम

विनोद खन्ना ने 1968 में मन का मीत से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की बहुत सी फिल्मों में काम किया। जैसे – दयावान, अमर अकबर एंथोनी, कुर्बानी, चांदनी, जुर्म, मुकदमा, सत्यमेव जयते, फरिश्ते, परवरिश, दबंग, वांटेड, कच्चे धागे, मेरे अपने, क्रांति, खून पसीना, द बर्निंग ट्रेन आदि। बता दें कि विनोद खन्ना का कैंसर से जूझने के बाद अप्रैल 2017 में निधन हो गया।

Related Articles

Back to top button