PM Kisan की 22वीं किस्त पर टिकी निगाहें, होली से पहले आ सकते हैं 2,000-4,000 रुपये
PM Kisan 22nd Installment: केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan 22nd Installment) को लेकर देशभर के करोड़ों किसानों में उत्सुकता बढ़ गई है। साल में तीन बार 2,000-2,000 रुपये की आर्थिक सहायता छोटे-मोटे खेती खर्चों में बड़ी राहत देती है। अब तक 21 किस्तें जारी हो चुकी हैं और सबकी नजर 22वीं किस्त पर है। पिछली किस्त 19 नवंबर 2025 को जारी हुई थी, ऐसे में अगली किस्त का समय नजदीक माना जा रहा है।
यह भी पढ़े :- बाबा धाम में गूंजा हर-हर महादेव, मुख्यमंत्री साय ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास
होली से पहले मिल सकता है तोहफा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार होली से पहले किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर कर सकती है। अनुमान है कि 24 फरवरी 2026 के बाद किसी भी दिन 22वीं किस्त जारी हो सकती है। हालांकि, आधिकारिक तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि इस योजना की शुरुआत 2019 के अंतरिम बजट में हुई थी और आज यह दुनिया की सबसे बड़ी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजनाओं में गिनी जाती है।
किन किसानों को मिल सकते हैं 4,000 रुपये?
आम तौर पर प्रत्येक किस्त में 2,000 रुपये मिलते हैं। लेकिन इस बार कुछ किसानों को 4,000 रुपये मिल सकते हैं।
- जिन पात्र किसानों को 21वीं किस्त किसी तकनीकी कारण या दस्तावेजी कमी के चलते नहीं मिल पाई थी,
- और जिन्होंने अब अपनी त्रुटियां सुधार ली हैं,
उन्हें पिछली व मौजूदा किस्त की राशि एक साथ दी जा सकती है। यानी उनके खाते में 4,000 रुपये ट्रांसफर होंगे। बाकी पात्र किसानों को सामान्य रूप से 2,000 रुपये ही मिलेंगे।
e-KYC नहीं तो अटक सकता है पैसा
सरकार ने स्पष्ट किया है कि e-KYC अनिवार्य है। बिना e-KYC के किस्त जारी नहीं की जाएगी।
क्या करें?
- आधिकारिक पोर्टल पर OTP के जरिए e-KYC पूरी करें।
- या नजदीकी CSC सेंटर पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाएं।
- नए किसान आवेदन और सत्यापन प्रक्रिया जल्द पूरी करें।
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
- आधिकारिक वेबसाइट PM Kisan Portal पर जाएं।
- होमपेज पर दाईं ओर Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड भरें।
- Get Data पर क्लिक करते ही आपकी किस्त और e-KYC की स्थिति स्क्रीन पर दिख जाएगी।
किस्त जारी होने से पहले स्टेटस जांच लेना समझदारी होगी, ताकि समय रहते किसी भी त्रुटि को सुधारा जा सके। (PM Kisan 22nd Installment)



