Google Analytics —— Meta Pixel

एक बार फिर छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे अमित शाह, आज रायपुर में करेंगे रोड शो

Amit Shah CG Visit : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज रायपुर में रोड शो करेंगे। दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को होना है। आज शाम पांच बजे तक प्रचार-प्रसार का शोर थम जाएगा।

यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण में चुनाव प्रचार, राहुल गांधी और CM भूपेश बघेल संभालेंगे कमान

इसके पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अग्रवाल के पक्ष में सभा की थी। इसके अलावा लोरमी में भाजपा प्रत्याशी व प्रदेश भाजपाध्यक्ष अरुण साव और मुंगेली के भाजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के लिए प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा चुनावी सभा व रोड शो कर चुके हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व ने अपने दिग्गज नेताओं की दांव पर लगी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कलेक्ट्रेट के पीछे स्टेडियम ग्राउंड में तीनों विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित करेंगे। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे। बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर ने बताया कि दोपहर 1 बजे राहुल गांधी पहुंचेंगे और आमसभा को संबोधित करेंगे। (Amit Shah CG Visit )

कांग्रेस सांसद बलौदाबाजार विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश नितिन त्रिवेदी, भाटापारा प्रत्याशी इंद्र साव और कसडोल प्रत्याशी संदीप साहू के पक्ष में वोट मांगेंगे। साथ ही प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाने की अपील करेंगे। बलौदाबाजार के बाद वे दोपहर 2:30 बजे बेमेतरा में सभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद रहेंगे। जबकिमुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज ढाई घंटे में चार विधानसभाओं के अंदर रोड शो कर लोगों से वोट की अपील करेंगे। सबसे पहले दुर्ग शहर में दोपहर 2:30 बजे, 3 बजे वैशाली नगर, 3:45 भिलाई नगर और 4:20 पर अहिवारा में रोड शो करेंगे। (Amit Shah CG Visit )

Back to top button
error: Content is protected !!