17 नवंबर को जनता की अदालत में भूपेश बघेल को जवाब देना पड़ेगा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Thakur on CM Bhupesh: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर को जनता की अदालत में भूपेश बघेल को जवाब देना पड़ेगा और उसके बाद सलाखों के पीछे रहकर देश की अदालत में भी जवाब देना पड़ेगा। ये एक नहीं अनेकों भ्रष्टाचार के मामलों में भूपेश बघेल का हाथ साफ नजर आता है। कैसे छत्तीसगढ़ को लूटकर अपनी और कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं की तिजोरियां भरी, अब जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में अंतिम चरण में चुनाव प्रचार, राहुल गांधी और CM भूपेश बघेल संभालेंगे कमान 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। लूट खसोट कर खजाना भरने वाली सरकार को जनता सबक सिखाएगी। प्रदेश में गरीब मां का लाल अगला CM बनेगा। कांग्रेस ने BJP पर ED के दम पर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है, जिस पर पलटवार करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि जिस आदमी ने प्रदेश के युवाओं के लिए शराब से लेकर सट्‌टे तक लगवाए। प्रदेश की जनता को देने के बजाए लेने का काम किया। अब मुख्यमंत्री किस मुंह को लेकर जनता के बीच वोट मांगने जाएंगे। जनता भी समझ चुकी है कि सरकार सट्‌टे का खेल खिला रही है। (Thakur on CM Bhupesh)

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि जनता झूठे दावों से मुक्ति पाना चाहती है। ऐसा कोई बचा नहीं, जिसे कांग्रेस सरकार ने ठगा नहीं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप है। 5 हजार महिला और बेटी के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई। 508 करोड़ रुपए सट्‌टे पर लेनदेन हुआ है। हजारों करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। जनता उनकी करतूतों को भूलेगी नहीं। भूपेश बघेल का खेल अब खत्म हो गया है। हमने तो पहले ही कहा था कि छत्तीसगढ़ को लूट कर कांग्रेस का खजाना भरा जा रहा है। (Thakur on CM Bhupesh)

जनता पांच साल के कार्यकाल को देख चुकी: ठाकुर 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सरकार के पांच साल के कार्यकाल को देख चुकी है। यहां महिलाएं, अनुसचित जाति वर्ग के लोगों के साथ धोखा, युवाओं से धोखा और भेदभाव, निकम्मी और परिवारवादी सरकार से मुक्ति पाना चाहती है। कांग्रेस में घोटाले पर घोटाला हुआ। गौठान, कोयला, पेपर स्कीम घोटाला, कोयला घोटाला हुआ है। अब तो CM ऐसे मुरझाए नजर आते हैं। लगता है चेहरा इतना उदास हो गया है। विधानसभा में मुख्यमंत्री को अपनी सीट नहीं जाती दिख रही है, बल्कि ED और CBI की कार्रवाई दिख रही है। (Thakur on CM Bhupesh)

पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे: अनुराग ठाकुर 

अनुराग ने कहा कि चुनाव में जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने लोगों को सालाना 72 हजार रुपए देने की घोषणा की थी, लेकिन कांग्रेस को सिर्फ 40 सीटें मिली थी। वहीं भाजपा को 303 सीटें मिली थी। कांग्रेस के झूठे वादे और घोषणा पर लोगों को भरोसा नहीं है, लेकिन मोदी की गारंटी पर जनता को भरोसा है। इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की अब तक की सबसे बड़ी जीत होगी। पूर्ण बहुमत से हम डबल इंजन की सरकार बनाने जा रहे हैं। इधर, रमन सिंह ने कहा कि सर्वे में BJP आगे दिख रही है। (Thakur on CM Bhupesh)

Related Articles

Back to top button