Google Analytics —— Meta Pixel

अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग, जानिए उनकी म्यूजिकल जर्नी, जिसे लोगों ने सिर्फ सुना नहीं, जिया

Arijit Quit Playback Singing: बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद और दिल से जुड़ने वाले सुर अरिजीत सिंह ने कल प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया। इस एक फैसले के साथ ही हिंदी फिल्म संगीत के एक पूरे दौर पर विराम लग गया। 15 साल के करियर में 700 से ज्यादा गाने, 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड, 2 नेशनल अवॉर्ड और करोड़ों दिलों पर राज करने वाले अरिजीत की जर्नी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही। 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के जीयागंज में जन्मे अरिजीत सिंह का संगीत से रिश्ता बचपन से ही जुड़ा रहा। मां शास्त्रीय गायिका थी और मौसी तबला वादक।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ के कई जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने ली चप्पे-चप्पे की तलाशी

18 साल की उम्र में 2005 में उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हिस्सा लिया। भले ही वह शो नहीं जीत पाए, लेकिन यहीं से उनके संघर्ष और सीखने का असली सफर शुरू हुआ। इसके बाद के साल अरिजीत के लिए आसान नहीं थे। मुंबई में किराए के छोटे कमरों में रहना, म्यूजिक प्रोग्रामर के तौर पर काम करना, अपना छोटा सा स्टूडियो बनाना और शंकर-एहसान-लॉय, विशाल-शेखर, प्रीतम और मिथुन जैसे म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ पर्दे के पीछे काम करना यही उनकी असली ट्रेनिंग बनी। साल 2011 में फिल्म ‘मर्डर 2’ के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से अरिजीत ने बतौर प्लेबैक सिंगर पहचान बनाई। इसके बाद 2013 में ‘आशिकी 2’ का ‘तुम ही हो’ ऐसा गाना साबित हुआ, जिसने उन्हें रातों-रात हर दिल की आवाज बना दिया।

2014 से 2019 तक अरिजीत का दौर चरम पर रहा। अरिजीत सिंह ने ‘बिनते दिल’ (2018) और ‘केसरिया’ (2022) के लिए नेशनल अवॉर्ड जीता। वहीं 8 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड उनके नाम रहे। हिंदी, बंगाली, असमिया, तमिल, तेलुगु समेत 10 से ज्यादा भाषाओं में उन्होंने करीब 715 गाने गाए। स्पॉटिफाई पर लगातार सात साल सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए जाने वाले भारतीय कलाकार रहे और जनवरी 2026 तक प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो किए गए सिंगर बने। इन तमाम उपलब्धियों के बावजूद अरिजीत हमेशा सादगी की मिसाल बने रहे। कम बोलना, अजीब-सी झिझक भरी मुस्कान और ऐसी आवाज, जो टूटे दिलों को समझती हो। कल प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाने का उनका फैसला किसी अंत जैसा नहीं, बल्कि एक ठहराव जैसा महसूस हुआ, जैसे लंबी सांस लेकर आगे बढ़ने की तैयारी। (Arijit Quit Playback Singing)

कई कारणों से विवादों में भी रहे अरिजीत सिंह

अरिजीत ने सिर्फ दर्द भरे गीत नहीं दिए, बल्कि ‘हवाएं’, ‘मस्त मगन’, ‘अपना बना ले’, ‘इलाही’ और ‘चलेया’ जैसे गानों से उम्मीद और खुशी भी दी। अरिजीत सिंह अपनी सादगी और सुरों के लिए जाने जाते हैं, लेकिन उनका करियर विवादों से पूरी तरह अछूता नहीं रहा। कुछ मौकों पर उनके बयान, मंचीय घटनाएं और राजनीतिक रंग लिए मुद्दे चर्चा का विषय बने। साल 2014 के गिल्ड अवॉर्ड्स के दौरान मंच पर अरिजीत सिंह और सलमान खान के बीच हुआ मजाकिया लेकिन असहज संवाद सुर्खियों में रहा। अरिजीत के एक कमेंट के बाद मामला तूल पकड़ गया। इसके बाद सलमान खान की फिल्म ‘सुल्तान’ से अरिजीत का गाया गाना हटाए जाने की खबरें सामने आई। अरिजीत ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी, लेकिन गाना फिल्म में शामिल नहीं हो पाया। हालांकि बाद के सालों में दोनों के बीच सुलह हो चुकी है और सलमान खान खुद इस गलतफहमी को स्वीकार कर चुके हैं।

‘गेरुआ’ गाने को लेकर राजनीतिक विवाद

कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अरिजीत द्वारा फिल्म दिलवाले का गाना ‘गेरुआ’ गाए जाने के बाद उनके कुछ कॉन्सर्ट कैंसिल किए गए। इस पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुए और मामला रंग के राजनीतिक अर्थ से जोड़ दिया गया। बाद में आयोजकों की ओर से सफाई दी गई कि कॉन्सर्ट्स का रद्द होना प्रशासनिक कारणों और G-20 समिट से जुड़ा था, न कि किसी गाने या कलाकार की वजह से। हालांकि अरिजीत सिंह कभी खुलकर विवादों में नहीं बोले। अरिजीत ने भले ही फिल्मों के लिए गाना छोड़ दिया हो, लेकिन भारतीय संगीत में उनका दौर अभी खत्म नहीं हुआ है। बस उसने एक नया रास्ता चुन लिया है। वो आज भी कारों में, हेडफोन में और आधी रात की यादों में बजते रहेंगे। (Arijit Quit Playback Singing)

Back to top button
error: Content is protected !!