Trending

BJP President Arun Sao: अरुण साव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

Chhattisgarh BJP President Arun Sao: छत्तीसगढ़ प्रदेश की राजनीति से जुडी हुई बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को लेकर एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है, अब नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सांसद अरुण साव (BJP President Arun Sao) को दी गई है। गौरतलब है अगले साल 5 राज्यों के साथ छत्तीसगढ़ में भी विधानसभा चुनाव हैं और वर्तमान में राज्य में कांग्रेस की सरकार है। इसीलिए सत्ता में वापसी के लिए बीजेपी पूरी तैयारी में जुटी हुई हैं और उसी के तहत यह एक महत्वपूर्ण फैसला माना जा सकता है।

यह भी पढ़ें : PM Kisan Yojana: इस दिन डाले जा सकते हैं किसानों के खाते में PM किसान योजना की अगली किस्त, जानिए ताजा अपडेट

छत्तीसगढ़ भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP President Arun Sao) 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से बिलासपुर से सांसद चुने गए थे। साव मुंगेली के रहने वाले हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा आलाकमान ने 2014 में 1.76 लाख वोटों से सांसद बने लखनलाल साहू का टिकट काटकर उन्हें बिलासपुर से उम्मीदवार बनाया था। अरुण साव विद्यार्थी संगठन एबीवीपी के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। वे हाईकोर्ट के उपमहाधिवक्ता भी रहे हैं, इस दौरान उन्होंने कहा है कि वे पूरी ईमानदारी से पार्टी के लिए काम करेंगे और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अटल जी के सपनों को छत्तीसगढ़ साकार करेंगे।

नव नियुक्त अरुण साव साहू समाज से हैं। पेशे से वकील अरुण 25 नवंबर 1968 को मुंगेली के लोहड़िया गांव में जन्मे तथा कबीर वार्ड मुंगेली में रह कर पले बढ़े हैं। बीकाम एसएनजी कॉलेज मुंगेली से और एलएलबी बिलासपुर से किया। 80 के दशक में मुंगेली के मंडल अध्यक्ष तथा 1977 से 2000 तक जरहागांव विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालक रहे पिता अभयराम साव से घुटी में संघ और जनसंघ के संस्कार मिले। मुंगेली कॉलेज में कक्षा प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों में साहू समाज युवा प्रकोष्ठ मुंगेली के तहसील सचिव, जिला अध्यक्ष फिर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू समाज के सह संयोजक बने। भाजपा की राजनीति में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के साथ युवा मोर्चा से शुरुआत की। 1996 से 2005 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा में विभिन्न पदों पर रहे। 1998 में दशरंगपुर से जनपद पंचायत के सदस्य के पद के लिए भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा। 1996 से मुंगेली, 2001 में उच्च न्यायालय बिलासपुर में वकालत किया। 2004 में छत्तीसगढ़ शासन के पैनल लॉयर, 2005 से 2007 तक उप शासकीय अधिवक्ता, 2008 से 2013 तक शासकीय अधिवक्ता और 2013 से 2018 तक उप महाधिवक्ता छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पद पर कार्यरत रहे। अब सांसद हैं और पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा भी सौंपा है।

छत्तीसगढ़ की राजनीति में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा हैं। छत्तीसगढ़ भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बदल दिया है और बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश की कमान सौंप दी है। अरुण साव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से उनके यहां शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया है, भाजपा कार्यकर्ता उनसे मिलकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देने पहुंच रहे हैं।

BJP President Arun Sao

Related Articles

Back to top button