Trending

नववर्ष 2022 : खाया पिया अंग लगेगा, दान किया संग चलेगा, बाकी बचा जंग लगेगा : उमेश जैन

न्यूज डेस्क : दानशील मनुष्य वही होता है जो करुणावान हो, त्यागी हो और सत्कर्मी हो, एक अच्छे मानव में ही दानशीलता का गुण होता है। जिसके हृदय में दया नहीं वह दानी कभी नहीं हो सकता और वह दान ऐसा हो जिसमें बदले में उपकार पाने की कोई भावना न हो।

जिला कांग्रेस कमेटी बलौदाबाजार के प्रवक्ता उमेश जैन ने बताया दान देने वाले की सभी प्रशंसा करते हैं। राजा शिवि, मुनि दधीच, कर्ण आज भी दान के कारण अमर हैं। आपके पास जो भी है यथा-धन, वस्तु, अन्न, बल, बुद्धि, विद्या उसे किसी अन्य जीव को उसकी आवश्यकता पर, चाहे वह मांगे या न मांगे, उसे देना परम धर्म, मानवता का कर्तव्य है।

“सम्मान बढ़ता है देने से सम्मान, धन बढ़ता है देने से दान “

हर दिन करें कोई भी छोटी सी छोटी वस्तु का दान

1. गो दान– धार्मिक दृष्टि से गाय का दान सभी दानों में श्रेष्ठ माना जाता है। गाय का दान हर सुख और धन-संपत्ति देने वाला।

2. वस्त्रों का दान– इस दान में धोती और दुपट्टा सहित दो वस्त्रों के दान का महत्व है। यह वस्त्र नया और स्वच्छ होना चाहिए।

3. रक्तदान- आओ मिल कर हम सभी रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और समाज में इस विषय पर जागरूकता लायें।

4. सुपात्र दान– सुपात्र को दिए गए दान का फल अनन्त काल तक मिलता रहता है, भूखे को दिए गए भोजन का यश कभी ख़त्म नहीं होता, दान देना सबसे महान कार्य है।

5. सभी जीवों पर दया भाव रखने वाला व्यक्ति जिंदगी की मुश्किलों में कभी नहीं घबराता, हमे जीवों को मार ना नहीं चाहिए, बल्कि उनको खाना देना चाहिए, रहने के लिए जगह दे।

कांग्रेस प्रवक्ता उमेश जैन का कहना है की इस नए वर्ष पर हम सबको मिलकर ठानना होगा कि हम कुछ भी छोटी सी छोटी वस्तु का हर दिन दान करें क्योंकि ऐसे बहुत सी वस्तु होती है, जो हमारे काम ना आए पर वह ही किसी की खुशियां बन जाए। हम सभी इस नए साल में अपने उपयोग नहीं करने वाली वस्तुओं को घर में ना रख कर जरूरतमंद को दे।

इसे भी पढ़े:Congress 137th Foundation Day: स्थापना दिवस पर कांग्रेस का झंडा फहरा रही थीं सोनिया गांधी, पोल से नीचे गिरा

Related Articles

Back to top button