PM Modi Birthday Special: जन्मदिन पर जानिए PM मोदी से जुड़ी बेहद खास बातें…

PM Modi Birthday Special:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर 2023) को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। PM मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर में दामोदरदास मूलचंद मोदी और हीराबेन के घर पर हुआ था। उनका पूरा नाम नरेंद्र दामोदर दास मोदी है। PM मोदी अपने माता-पिता की 6 संतान में तीसरे नंबर पर हैं। PM मोदी की शुरुआती शिक्षा वडनगर के भागवताचार्य नारायणाचार्य स्कूल में हुई थी। एक साधारण परिवार से आने वाले PM मोदी आज दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं की लिस्ट में शामिल हैं। ग्लोबल लीडर्स की लेटेस्ट अप्रूवल रेटिंग लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इस बार उन्हें 76% अप्रूवल रेटिंग मिली है। आज PM मोदी के जन्मदिन पर हम उनसे जुड़ी कुछ बेहद खास बातें आपको बताने वाले हैं।

यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज, BJP देशभर में करेगी कई कार्यक्रमों का आयोजन

PM नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी RSS के प्रचारक के रूप में शुरू हुआ और धीरे-धीरे वह भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता के रूप में उभरे। प्रधानमंत्री बनने से पहले उन्होंने 2001 से 2014 के बीच 12 सालों से ज्यादा समय तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया। PM मोदी की राजनीति में शुरुआत 8 साल की छोटी उम्र में हुई, जब वे लक्ष्मणराव इनामदार के मार्गदर्शन में RSS के जूनियर कैडेट बन गए, जो बाद में उनके गुरु बने। PM मोदी अपनी युवावस्था में साधु बनने की आकांक्षा रखते थे। उन्होंने लगभग दो साल हिमालय में एकांत में बिताए, जहां उन्होंने ध्यान किया और हिंदुत्व के दर्शन को अपनाया। (PM Modi Birthday Special)

यह भी पढ़ें:- ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट में फिर टॉप पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पढ़ें पूरी खबर

जानकारी के मुताबिक जब 2001 में नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया, तब वे राज्य विधानसभा के सदस्य नहीं थे। उन्होंने बाद में उपचुनाव में जीत दर्ज की थी। नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने आजाद भारत में जन्म लिया। राजनीति से परे PM मोदी एक लेखक भी हैं। उन्होंने कई कविताएं भी लिखी हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान नरेंद्र मोदी ने कथित तौर पर एक भी दिन की छुट्टी नहीं ली। साथ ही उन्होंने तीन से ज्यादा लोगों का निजी स्टाफ नहीं रखा। (PM Modi Birthday Special)

यह भी पढ़ें:- प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने एक दिन भी नहीं ली छुट्टी, RTI में हुआ खुलासा

प्रधानमंत्री मोदी को वैश्विक फैशन आइकन भी माना जाता है। उनकी ‘मोदी जैकेट’ और ‘मोदी कुर्ता’ काफी फेमस हैं। उनका पसंदीदा कपड़ों का ब्रांड, जेड ब्लू, अहमदाबाद से है। पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बाद PM मोदी लगातार दूसरी बार स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। PM मोदी के ट्विटर पर लगभग 92 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जो उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे लोकप्रिय विश्व नेताओं में से एक बनाते हैं। अपने स्कूल के दिनों में PM मोदी थिएटर किया करते थे। वे नाटक तैयार करने और मंचन में भी माहिर रहे हैं। (PM Modi Birthday Special)

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बचपन में लोग नरिया कहकर बुलाते थे। 
  • PM नरेंद्र मोदी के पिता की रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान थी। 1965 में भारत-पाक युद्ध के दौरान नरेंद्र मोदी ने स्टेशन से गुजर रहे भारतीय सैनिकों को चाय पिलाई थी।
  • नरेंद्र मोदी स्कूल में औसत छात्र थे। उन्होंने वड़नगर के भगवताचार्य नारायणाचार्य स्कूल से पढ़ाई की थी।
  • PM नरेंद्र मोदी को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। उन्होंने स्कूल में एक्टिंग, वाद-विवाद और नाटकों में भाग लेते हुए कई पुरस्कार भी जीते थे।
  • PM नरेंद्र मोदी बचपन में साधु-संतों से प्रभावित होकर संन्यासी बनना चाहते थे। इस दौरान वे पश्चिम बंगाल के रामकृष्ण आश्रम समेत कई जगहों पर घूमते रहे। 
  • PM नरेंद्र मोदी कई 2 सालों तक हिमालय में साधुओं के साथ रहे। हिमालय से वापस लौटेने पर उन्होंने संन्यास जीवन त्यागने का फैसला लिया। PM  नरेंद्र मोदी इसके बाद में घर छोड़कर संघ के प्रचारक बन गए। 
  • PM नरेंद्र मोदी बचपन में ही RSS से जुड़ गए थे। 1958 में दीपावली के दिन गुजरात RSS के पहले प्रांत प्रचारक लक्ष्मण राव इनामदार उर्फ वकील साहब ने नरेंद्र मोदी को बाल स्वयंसेवक की शपथ दिलवाई थी।
  • PM मोदी की शादी 18 साल की उम्र में बांसकाठा जिले के राजोसाना गांव की रहने वाली जसोदा बेन से हुआ था।
  • मोदी कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपनी मां का आशीर्वाद जरूर लेते थे। चुनाव में मिली जीत के बाद उन्होंने अपनी मां से जाकर आशीर्वाद लिया था। (PM Modi Birthday Special)
  • PM नरेंद्र मोदी  जब प्रचारक थे तो उन्हें स्कूटर चलाना नहीं आता था। शकरसिंह वाघेला उन्हें अपनी स्कूटर पर घुमाया करते थे। (PM Modi Birthday Special)
  • नरेंद्र मोदी संघ में काम करते समय अपने कुर्ते की बांह मोड़ लेते थे। इसके बाद उन्होंने अपने कुर्ते की बांह छोटी करवा ली, ताकि वह ज्यादा खराब न हो, जो वर्तमान में मोदी ब्रांड का कुर्ता बनकर पूरे देशभर में मशहूर हो गया है।
  • PM  नरेंद्र मोदी 1975 में इमरजेंसी के दौरान सरदार का रूप धरकर ढाई सालों तक पुलिस को छकाते रहे।
  •   नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में मैनेजमेंट और पब्लिक रिलेशन से संबंधित 3 महीने का कोर्स किया था।
  •  नरेंद्र मोदी स्वभाव से आशावादी व्यक्ति हैं। उन्होंने अपने एक भाषण के दौरान कहा था कि लोगों को आधा गिलास पानी से भरा नजर आता है, लेकिन मुझे आधा गिलास पानी और आधा हवा से भरा नजर आता है।
  • PM नरेंद्र मोदी शाकाहारी हैं। उन्होंने अपने जीवन में कभी भी सिगरेट और शराब को हाथ नहीं लगाया है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय के बड़े पाबंद हैं। सिर्फ साढ़े तीन घंटे की नींद लेते हैं। वे सुबह 5.30 बजे उठ जाते हैं।
  • PM मोदी हमेशा उल्टी घड़ी पहनते हैं। (PM Modi Birthday Special)
  • PM मोदी ने चाय बेचते-बेचते बहुत कुछ सीखा। इसमें से एक हिंदी भी है। बीजेपी नेता उनकी हिंदी सुनकर हैरान रह जाते थे, क्योंकि वो गुजराती थे।
  • PM मोदी कभी दिपावली नहीं मनाते थे, दिवाली मनाने के बजाए वो 5 दिन तक घर से दूर किसी खंडहर या फिर किसी पेड़ के नीचे पड़े रहते थे।
  • प्रधानमंत्री मोदी ग्रुप खेलों में रूचि रखते हैं। PM मोदी ने कहा था ग्रुप खेल खेलने से आपके व्यक्तित्व में सुधार आता है। 
  • PM मोदी जब CM बने तब तक अपने कपड़े खुद ही धोते थे। दरअसल, उनकी आर्थिक स्थिति शुरू से ठीक नहीं थी। बचपन में वो लोटे में कोयला भरकर कपड़ों को प्रेस करते थे, चौक से सफेद जूतों पर पॉलिश किया करते थे। इन्हीं आदतों के चलते बहुत समय तक वो CM हाउस में अपने हाथों से ही अपने कपड़े धोते रहे।
  •  PM का भी मन करता था कि वो भी फौज में जाएं। देश की सेवा करें। फौज में भर्ती होने के लिए मोदी ने एक बार गुजरात के सैनिक स्कूल में दाखिला लेने की कोशिश भी की थी। (PM Modi Birthday Special)

Related Articles

Back to top button