Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री बघेल का कल एक दिवसीय बीजापुर प्रवास, 54 करोड़ से अधिक राशि का देंगे सौगात

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का एक दिवसीय प्रवास 18 सितंबर को बीजापुर में प्रस्तावित है। प्रवास के दौरान जिले के विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन मुख्यमंत्री द्वारा की जाएगी।

54 करोड़ से अधिक राशि की 200 से अधिक विकास कार्यो का सौगात बीजापुर जिले को मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा गारमेंट फैक्ट्री, सेन्ट्रल लाइब्रेरी, लोहाडोंगरी के कार्यो सहित विभिन्न कार्यो का लोकार्पण एवं मिनी स्टैडियम में आमसभा का आयोजन भी होगा जहां जिले के विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- PM नरेंद्र मोदी का जन्मदिन आज, BJP देशभर में करेगी कई कार्यक्रमों का आयोजन

Back to top button
error: Content is protected !!