Delhi CM Oath Ceremony: आतिशी इस दिन लेंगी दिल्ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 2 नए मंत्री भी लेंगे शपथ, पढ़े पूरी खबर
Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली में शनिवार को आम आदमी पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा भेजने के साथ मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण की तारीख 21 सितंबर 2024 प्रस्ताव भी भेजा था जिसे मंजूरी मिल गई है। आतिशी के साथ मंत्रिमंडल के साथी भी शपथ लेंगे।
सत्ताधारी दल ने पहले तो तय किया था कि आतिशी ही शपथ लेंगी लेकिन बाद में तय हुआ कि उनकी सरकार के मंत्री भी शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद आतिशी ने राष्ट्रीय राजधानी में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया।
ऐसा होगा शपथ ग्रहण समारोह
आतिशी पार्टी के शेष कार्यकाल के लिए सरकार का नेतृत्व करेंगी। मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने संकेत दिया कि आतिशी का शपथ समारोह (Delhi CM Oath Ceremony) राजभवन निवास में आयोजित होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह ‘सादा’ रहने की उम्मीद है। एलजी सचिवालय के एक सूत्र के अनुसार, वी.के. सक्सेना ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे एक आधिकारिक नोट में 21 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में आतिशी के शपथ ग्रहण की तिथि प्रस्तावित की है। सूत्र ने उल्लेख किया कि निवर्तमान सीएम केजरीवाल का इस्तीफा पत्र भी राष्ट्रपति मुर्मू को भेजा गया है। यह ताजा घटनाक्रम आतिशी द्वारा एलजी सक्सेना के साथ बैठक के दौरान नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के ठीक एक दिन बाद हुआ है।
AAP ने बुलाया विधानसभा का सत्र
खबरों के मुताबिक कालकाजी निर्वाचन क्षेत्र से आप विधायक आतिशी सीएम का पदभार संभालने के बाद, 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में अपनी सरकार का बहुमत साबित करेंगी। AAP सरकार ने 26-27 सितंबर को विधानसभा का सत्र बुलाया है। विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त होगा। चुनाव भी फरवरी के प्रारंभ में होने की संभावना है। दिल्ली आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल को 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी। हालांकि, आप संयोजक को एलजी वी.के. सक्सेना की सहमति के बिना अपने कार्यालय या दिल्ली सचिवालय जाने या फाइलों पर हस्ताक्षर करने से रोक दिया गया था। (Delhi CM Oath Ceremony)



