Atmanand Schools: 16 स्वामी आत्मानंद स्कूलों में निकली बंपर भर्ती, ये कर सकेंगे आवेदन

Atmanand Schools: दुर्ग जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के आदेशानुसार 16 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याता और प्रधान पाठक के 61 पद स्वीकृत किए गए हैं। जिसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य में कार्यरत पात्र और योग्यताधारी व्याख्याताओं, शिक्षकों, व्यायाम शिक्षकों समेत सहायक शिक्षकों के आवेदन आमंत्रित हैं। विस्तृत जानकारी के लिए शिक्षा विभाग से संपर्क कर सकते हैं। (Atmanand Schools)

इन स्कूलों में रिक्त पद उपलब्ध

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खम्हरिया, भिलाई, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बोरी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बालाजी नगर, खुर्सीपार, भिलाई, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुम्हारी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय भिलाई 03, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाटन, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय रानीतराई, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय सेक्टर 06, भिलाई, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दीपक नगर, दुर्ग, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमेरपारा, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंजगिरी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव (एम), स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव (एम), स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव (आर) और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नगपुरा। (Atmanand Schools)

पहले दिन OPD में आए 31 मरीज

वहीं दुर्ग के चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सालय में सोमवार से OPD आरंभ हो गया। इस शासकीय अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जांच की निशुल्क सुविधा मरीजों को मिल सकेगी। पहले दिन 31 मरीज आए। इस संबंध में जानकारी देते हुए अस्पताल के डीन डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा ने बताया कि सबसे ज्यादा मेडिसीन में मरीज आए। इसके अलावा ईएनटी, आई, गायनिक, आर्थोपैडिक और स्किन के मरीजों ने अपना इलाज कराया।

डॉ. पात्रा ने बताया कि मरीजों के परिजनों में काफी खुशी देखी गई। डॉ. पात्रा ने बताया कि अभी अस्पताल में मेडिसीन, अस्थि रोग, नेत्र रोग, कान नाक गला में ओपीडी आरंभ हुआ है। जल्द ही अन्य विशेषज्ञों की नियुक्ति के साथ ही सर्जरी की सुविधा भी अस्पताल में उपलब्ध हो जाएगी। बता दें कि डॉ. विष्णु दत्त संचालक चिकित्सा शिक्षा के साथ ही डीन डॉ. पात्रा और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर देशकर ने भी चिकित्सालय का निरीक्षण किया और मरीजों के परिजनों से मिले।

यह भी पढ़ें:- Agneepath Scheme:भारतीय सेना में 4 साल के लिए होगी युवाओं की भर्ती, ‘अग्निपथ योजना’ लॉन्च

OPD में आए मरीजों के परिजनों ने उन्हें बताया कि हमें बहुत अच्छा लग रहा है। अब आसपास के मरीजों को भी अच्छा इलाज मिल जाएगा। प्राइवेट हास्पिटल में इलाज में काफी खर्च आ जाता है। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। मरीजों से अस्पताल प्रबंधन के अधिकारियों ने भी चर्चा की। मरीजों ने बताया कि डाक्टर ने हमें पर्याप्त समय दिया। सीसीएम के सरकारी अस्पताल बन जाने से हम लोग बहुत खुश हैं। सरकार का यह निर्णय सबके लिए बहुत उपयोगी हैं।

सीसीएम में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अधोसंरचना में भी काफी काम किया गया है, जिससे अस्पताल हाइटेक रूप से हेल्थ की बढ़िया सुविधाएं देने तैयार हैं। दुर्ग जिले में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा काम हुआ है। जिला अस्पताल को अपडेट किया गया है। स्वास्थ्य केंद्रों में भी स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति की गई है। संस्थागत प्रसव के क्षेत्र में ब्लाक लेवल पर भी बढ़िया काम हुआ है और लोगों को सीजेरियन डिलीवरी के लिए भटकना नहीं पड़ रहा। जिला अस्पताल के बाद सीसीएम में भी इलाज की सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Back to top button