Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar : विहिप बजरंग दल सिमगा प्रखंड की नवीन कार्यकारिणी गठित

Balodabazar (सिमगा) : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की सिमगा प्रखंड की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह बैठक सिमगा नगर के विप्र भवन में आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़े :- केजरीवाल का इस्तीफ़ा दांव! नया सीएम कौन? आज केजरीवाल से मुलाकात करेंगे सिसोदिया

इस अवसर पर रायपुर से विभाग संगठन मंत्री ओम प्रकाश सैनी, विभाग समरसता प्रमुख राजेश साहू, जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, जिला सह मंत्री मुकेश पटेल, जिला सह संयोजक दीपक साहू और सेवा प्रमुख लक्षमेंद्र अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल हुए।

बैठक के दौरान रामकुमार साहू को प्रखंड अध्यक्ष, रूपेंद्र साहू को प्रखंड उपाध्यक्ष, यशवंत पटेल को प्रखंड मंत्री, नीलकंठ यदु को सत्संग प्रमुख, केवल साहू को बजरंग दल प्रखंड संयोजक और प्रताप साहू को साप्ताहिक मिलन प्रखंड संयोजक का दायित्व सौंपा गया।

बैठक की शुरुआत भारत माता और श्रीराम दरबार की आरती से हुई। इसके बाद विभाग और जिला पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धर्मांतरण, लव जिहाद, जमीन जिहाद, गौतस्करी और गौमांस बिक्री जैसे गंभीर मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। इन मामलों में शासन और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने, प्रदर्शन करने और हिन्दू समाज को जागरूक करने पर जोर दिया गया। (Balodabazar )

पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं, बुद्धिजीवियों और महिलाओं को संगठन से जोड़ने और समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस बैठक में सिमगा नगर और आसपास के गांवों से सोनू पाटकर, सुखनंदन वैष्णव, ओमकार साहू, गीतेश साहू, दीपक कुमार साहू, टेकराम साहू, तेजा गोस्वामी, ऋषभ दुबे, विनोद पांडेय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (Balodabazar )

Back to top button
error: Content is protected !!