Google Analytics —— Meta Pixel

केजरीवाल का इस्तीफ़ा दांव! नया सीएम कौन? आज केजरीवाल से मुलाकात करेंगे सिसोदिया

Delhi Politics : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। तब से दिल्ली में अगले सीएम के नामों को लेकर चर्चा तेज हो गया है। इस बीच आप यानी आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से सोमवार को यानी आज मुलाकात करेंगे। ऐसे में दिल्ली के नए सीएम को लेकर कयास तेज हो गए हैं।

यह भी पढ़े :- PM Surya Ghar Yojana : प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सूर्य घर’ योजना के लाभार्थियों से बातचीत की, कहा – बिजली पैदा करने में सक्षम

केजरीवाल ने बीते दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह अपने पद से इस्तीफा देंगे और तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठेंगे, जब तक जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाणपत्र नहीं दे देती।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल और सिसोदिया आज मुलाकात करेंगे। केजरीवाल के फैसले के बाद यह उनकी पहली बैठक होगी। बैठक में दोनों नेताओं के बीच अगले मुख्यमंत्री को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक सिविल लाइंस इलाका स्थित मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर होगी।

अभी तक केजरीवाल ने अपने इस्तीफे की वजह स्पष्ट नहीं की है। हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि केजरीवाल ने यह फैसला पार्टी को मजबूत बनाने और नए सिरे से काम करने के लिए लिया है। केजरीवाल के इस्तीफे ने दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है। अब देखना होगा कि आम आदमी पार्टी किसको दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाती है। (Delhi Politics )

बता दें कि केजरीवाल ने रविवार यानी बीते दिन दिल्ली लुटियंस में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कहा था कि आज से दो दिन बाद मैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा। मैं इस्तीफा इसलिए दे रहा हूं क्योंकि इन्होंने मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मैं इसलिए राजनीति में नहीं आया था। आज मैं अग्निपरीक्षा के लिए भी तैयार हूं। जब तक जनता अपना फैसला नहीं दे देती। मैं मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। मैं हर घर और गली में जाऊंगा और जब तक जनता का फैसला नहीं मिल जाता, तब तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। (Delhi Politics )

Back to top button
error: Content is protected !!