Google Analytics —— Meta Pixel

Balodabazar News – घर के पीछे बाड़ी में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, हत्या के शक में देवर हिरासत में

Balodabazar News : बलौदाबाजार जिले के सिविल लाइन क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का शव घर के पीछे स्थित बाड़ी में खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले में संदेह के आधार पर मृतका के देवर को हिरासत में लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 20 निवासी पुष्पा ध्रुव (29 वर्ष), पति सोमनाथ ध्रुव का शव गुरुवार को उनके घर के पीछे बाड़ी में पड़ा मिला। शव के आसपास काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि महिला के सिर और चेहरे पर किसी भारी वस्तु से कई बार वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस वारदात के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

संदेह के आधार पर देवर हिरासत में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के देवर देवेंद्र ध्रुव को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है और पूछताछ पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। (Balodabazar News)

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार महिला के चेहरे पर किसी भारी वस्तु से हमला किए जाने के स्पष्ट निशान मिले हैं। फिलहाल पारिवारिक विवाद, आपसी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर हत्या के कारणों और आरोपी की भूमिका को लेकर स्थिति साफ हो सकेगी। (Balodabazar News)

यह भी पढ़े :- भारत के दुश्मनों को हथियार देता है यूरोप, रूस से तेल खरीद पर जयशंकर का करारा जवाब

Back to top button
error: Content is protected !!