Bengal Violence: चुनाव से पहले बंगाल में भिड़े TMC-BJP वर्कर, एक भाजपा कार्यकर्ता की मौत, 7 घायल
Bengal Violence: पश्चिम बंगाल में छठे चरण की वोटिंग से पहले फिर बवाल हुआ है. नंदीग्राम में बुधवार की रात को हिंसा की आग भड़की है. इस हिंसा के बाद बंगाल की सियासत गरमा गई है. भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि बुधवार की रात टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनके वर्कर्स पर हमला किया. इस हमले में उनकी एक महिला कार्यकर्ता की मौत हो गई है और आठ लोग घायल हुए हैं.
यह भी पढ़ें:- IPL 2024 Eliminator : कोहली का सपना हुआ चकनाचूर, राजस्थान रॉयल्स ने RCB को दी करारी शिकस्त
दरअसल, नंदीग्राम में चुनाव से दो दिन पहले भारी बवाल(Bengal Violence) हुआ है. आरोप है कि बुधवार की देर रात नंदीग्राम में भाजपा कर्मियों पर टीएमसी के लोगों ने हमला कर दिया. इस हमले के विरोध में भाजपा ने रोड बंद कर प्रदर्शन किया. यह घटना नंदीग्राम के सोनाचूड़ा की है. मृत महिला का नाम राखीबाला आड़ी है, जो भाजपा की कार्यकर्ता बताई जा रही है. इस हमले के बाद नंदीग्राम थाने का सामने भाजपा कार्यकर्ता धरने पर बैठे.
बीजेपी नेता रथिन माइती ने कहा कि एक धर्म विशेष के लोगों से सोनाचूड़ा इलाके में हिन्दू परिवारों पर हमला कराया गया. इसलिए हम पथ अवरोध कर रहे हैं. अभिषेक बनर्जी ने यहां आकर उकसावे वाली बातें कहीं. इसी के बाद यह हमला हुआ है.
हालांकि, टीएमसी ने भाजपा के आरोपों को खारिज किया है. टीएमसी नेता शेख सूफियान का कहना है कि यह बीजेपी का आपसी कलह है. इससे टीएमसी का कुछ लेना देना नहीं है. बता दें कि बुधवार को ही इलाके में अभिषेक बनर्जी ने जनसभा की थी.
बता दें कि नंदीग्राम तमलुक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है. जहां 25 मई को वोटिंग होगी. तमलुक लोकसभा में तमलुक, पंसकुरा पुरबा, नंदकुमार, महिसादल, मोयना, हल्दिया-एससी और नंदीग्राम सहित सात विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं. (Bengal Violence)



