पंजाब में गरमाई सियासत, AAP विधायकों संग राष्ट्रपति से मिले भगवंत मान, BJP में शामिल होने वाले राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग

Bhagwant Mann Meet President: पंजाब की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के विधायकों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को असंवैधानिक बताया। साथ ही उनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की। वहीं AAP और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप के बीच कांग्रेस ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है, जिससे सियासी टकराव और तेज हो गया है। राष्ट्रपति से मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जिस तरह से संविधान का उल्लंघन हुआ, जब AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने दावा किया कि वे एक अलग पार्टी हैं और भाजपा में मिल गए, वह असंवैधानिक है। हमने भाजपा में शामिल हुए AAP के राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की। अगर केंद्र सरकार पंजाब में अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करती है, तो हम कार्रवाई करेंगे।
यह भी पढ़ें:-
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि क्या भाजपा में शामिल होने के बाद कोई कानून से ऊपर हो सकता है? कानून सबसे ऊपर है। पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि भाजपा उन राज्यों में इनडायरेक्ट तरीके से राज करना चाहती है, जहां जनता ने उन्हें नकार दिया है। देश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। पंजाब की जनता AAP के राज्यसभा सांसदों को गद्दार कह रही है, जो भाजपा में शामिल हुए हैं। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के AAP विधायकों से मुलाकात की और कहा कि हमारी सरकार को बने करीब 4 साल हो गए हैं। चुनाव के लिए 10 महीने बचे हैं। ऐसी बहुत कम सरकार होती हैं, जिनकी आखिरी समय पर लोग तारीफ कर रहे हों। पंजाब में कोई विरोधी लहर नहीं है, बल्कि सत्ता समर्थन की लहर है। लोग पंजाब सरकार की दिल से तारीफ कर रहे हैं।
BJP ने देश की डेमोक्रेसी को तोड़ने की कोशिश की: चीमा
फाइनेंस मिनिस्टर हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि BJP ने देश की डेमोक्रेसी को तोड़ने की कोशिश की है। देश की डेमोक्रेसी पर हमला किया है। मेरा मानना है कि इसे सिर्फ पंजाब ही रोक सकता है और पंजाब इस डेमोक्रेसी को वापस लाने के लिए लड़ेगा। AAP नेता और राज्य जनरल सेक्रेटरी बलतेज पन्नू ने कहा कि अभी असेंबली का सेशन हुआ है। उसमें सभी ने चीफ मिनिस्टर भगवंत मान की चेयरमैनशिप पर भरोसा जताया, इसलिए हमें बार-बार ताकत दिखाने की जरूरत नहीं है, लेकिन यह हमारा फंडामेंटल राइट है कि हम प्रेसिडेंट से मिलें और उन्हें बताएं कि यहां क्या सिचुएशन है ? (Bhagwant Mann Meet President)
राघव चड्ढा और संदीप पाठक को किसने राज्यसभा भेजा था ?: वारिंग
इस पर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राजा वारिंग ने कहा कि असल बात यह है कि मुख्यमंत्री के ऐसे काम करने से कुछ खास हासिल नहीं होने वाला है। मुख्यमंत्री के अपने जो फैसले थे, या यूं कहें कि आम आदमी पार्टी की नाकामी को छिपाने की कोशिश में वह देश की राष्ट्रपति से मिल रहे हैं, किसी को ‘देशद्रोही’ कह रहे हैं, और दूसरों पर तरह-तरह के इल्ज़ाम लगा रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री से मैं पूछना चाहता हूं कि आप लोग भी यही खेल,खेल रहे हो ? राघव चड्ढा और संदीप पाठक को राज्यसभा बनाने का जो फैसला लिया था आपने कमर्शियल हस्तियों, इंडस्ट्रियलिस्ट और पैसे वालों को जो बनाने का फैसला लिया था अब पूरा पंजाब आप के ऊपर इस बात पर सवाल उठा रहा है। (Bhagwant Mann Meet President)



