Google Analytics —— Meta Pixel

Crime: नाबालिग को भट्‌टी में जलाया, गैंगरेप की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Bhilwara Murder News: राजस्थान में हत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला भीलवाड़ा का है, जहां 14 साल की नाबालिग को कोयला भट्‌टी में जला दिया गया। आशंका जताई जा रही है कि इससे पहले उसके साथ गैंगरेप भी हुआ था। मामला जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। नाबालिग के बड़े भाई ने बताया कि उसकी छोटी बहन बकरियां लेकर घर से निकली थी। शाम को करीब 3 बजे बकरियां घर लौट आईं, लेकिन बहन घर नहीं आई। उसके बाद परिवार के लोगों ने उसे ढूंढना शुरू कर दिया। गांव में सभी रिश्तेदारों के घर और खेत पर ढूंढा, लेकिन वह नहीं मिली।

यह भी पढ़ें:- ’स्वाद के साथ ‘कोरिया मिलेट्स कैफे’ परोस रहा ग्राहकों को सेहतमंद भोजन

मृतका के भाई के मुताबिक रात करीब 8 बजे परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने नाबालिग को फिर से ढूंढना शुरू किया। इसी दौरान करीब 10 बजे गांव के बाहर कालबेलियों के डेरे में कोयला बनाने की एक भट्‌टी जल रही थी। बारिश के समय यह भट्‌टी नहीं जलाई जाती है। शक होने के बाद भट्‌टी के पास जाकर देखा गया। वहां लापता बहन के जूते मिले। साथ ही आग में बहन का पहना हुआ चांदी का कड़ा और हड्‌डी के टुकड़े भी मिले। ग्रामीणों ने रात में ही कुछ कालबेलिया लोगों को पकड़ लिया। (Bhilwara Murder News)

इस दौरान पकड़े गए तीन बदमाशों ने गैंगरेप और जलाने की बात कही। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। देर रात 4 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, जो तीनों बदमाशों को थाने ले गई। कोटड़ी थाना प्रभारी ने कहा कि हमें शाहपुरा पंचायत क्षेत्र के नरसिंहपुरा गांव से लापता हुई एक नाबालिग लड़की के संबंध में शिकायत मिली। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलती भट्टी के पास एक नाबालिग लड़की की चूड़ी देखी गई। आशंका जताई जा रही है कि नाबालिग लड़की की हत्या कर उसे जला दिया गया। पूछताछ के लिए 4 लोगों को हिरासत में लिया गया है। (Bhilwara Murder News)

भीलवाड़ा SP ने कहा कि प्रथम दृष्टया पता चलता है कि नाबालिग लड़की की हत्या कर उसे जलाकर मार डाला। पुलिस ने 4 लोगों को राउंडअप किया है। FSL की टीम और डॉक्टर ही पुष्टि कर सकते हैं कि इस घटना में सामूहिक दुष्कर्म हुआ है या नहीं। इधर, राजस्थान बीजेपी ने भीलवाड़ा में एक नाबालिग लड़की की हत्या कर उसे जलाकर मारने की घटना की जांच के लिए 3 सदस्यीय समिति बनाई है। बता दें कि राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। प्रदेश से आए दिन हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही है। (Bhilwara Murder News)

Back to top button
error: Content is protected !!