BIG ACTION: इस राज्य के CM ने स्वास्थ्य मंत्री को किया बर्खास्त, एंटी करप्शन विंग ने किया गिरफ्तार

BIG ACTION: पंजाब में AAP यानी आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया है। विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1 प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे थे। इसकी शिकायत CM भगवंत मान तक पहुंची थी। इसके बाद उन्होंने गुपचुप तरीके से इसकी जांच कराई। अफसरों से पूछताछ की। फिर मंत्री सिंगला को बुलाया और इसके बाद में जानकारी ली। मंत्री ने गलती मान ली। इसके बाद उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:- Walk In Interview: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शैक्षिक पदों के लिए इस दिन होगा इंटरव्यू 

बर्खास्तगी के बाद मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर पंजाब पुलिस के एंटी करप्शन (BIG ACTION) विंग ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब सिंगला की आम आदमी पार्टी से भी छुट्‌टी करने की तैयारी है। पंजाब आप के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि दागी लोगों की आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है। फिलहाल मंत्री रहे सिंगला की इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

CM भगवंत मान ने बताया कि ‘मेरे ध्यान में एक केस आया। इसमें मेरी सरकार का एक मंत्री हर टेंडर या उस विभाग की खरीद-फरोख्त में एक परसेंट कमीशन मांग रहा था। इस केस का सिर्फ मुझे पता है। इसके बारे में विरोधी पार्टियों और मीडिया को पता नहीं है। मैं चाहता तो केस को दबा सकता था, लेकिन इससे लोगों का विश्वास टूट जाता। मैं उस मंत्री के खिलाफ सख्त एक्शन ले रहा हूं। उसे मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस को उसके खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आदेश दे दिए हैं।’

मेरी आंखों में आंसू आ गए: CM केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे भगंवत मान पर गर्व है। उनकी कार्रवाई से मेरी आंखों में आंसू आ गए। पूरा देश आज आम आदमी पार्टी पर गर्व महसूस कर रहा है। CM मान ने कहा कि विरोधी पार्टियां कहेंगी कि दो महीने में ही मेरी सरकार का एक मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त पाया गया। मैं कहना चाहता हूं (BIG ACTION) कि एक्शन भी तो मैंने ही लिया है। उन्होंने कहा कि पुराने CM को भी पता था कि अवैध रेत खनन में कौन था? फिर भी एक्शन नहीं लिया गया। मैं मंत्री को बर्खास्त करने के साथ उसके खिलाफ केस भी दर्ज करवा रहा हूं।

पार्टी से बर्खास्त करने की मांग

वहीं बर्खास्त किए गए मंत्री विजय सिंगला को पार्टी से निकालने की मांग शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश चड्‌ढा और अनमोल गगन मान ने इसकी वकालत की है। विधायक चड्‌ढा ने कहा कि जब मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया तो उन्हें पार्टी से भी निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी जरूर इसमें अनुशासनिक कार्रवाई करेगी। आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि किसी टेंडर में विजय सिंगला ने 1% कमीशन की (BIG ACTION) मांग की थी। इसकी शिकायत CM मान के पास पहुंची थी। पार्टी से निकाले जाने के मुद्दे पर कंग ने कहा कि दागी लोगों का आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि दागी लोगों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। वहीं कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार वेरका ने कहा कि हकीकत यह है कि आम आदमी पार्टी की सरकार में कमीशन का झगड़ा हुआ है। इसी विवाद में सिंगला की बलि ली गई है।

Related Articles

Back to top button